संवाद सूत्र, बाराहाट, बांका। पटना में तीन मार्च को 'संविधान बचाओं, लोकतंत्र बचाओं' को लेकर होने वाले इंडी गठबंधन और महागठबंधन की जन विश्वास रैली में शामिल होने के लिए शनिवार को जिले से पार्टी कार्यकर्ताओं कारवां निकलेगा।
इसकी पूर्व संध्या पर शुक्रवार को झारखंड के गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव ने पत्रकारों से कहा कि इंडी गठबंधन और महागठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए गोड्डा एवं बांका जिले से करीब 15 हजार कार्यकर्ता व आम लोग पटना के लिए कूच करेंगे। इसके लिए जिले के सभी क्षेत्रों में वाहन की सुविधा दी गई है।
इस रैली का आयोजन साम्प्रदायिक ताकतों से निपटने के लिए किया गया है, जिसमें महागठबंधन के सभी घटक दलों को गठबंधन का धर्म निभाते हुए मैदान में उतरने की जरूरत है। पटना की रैली में बांका जिले की अलग पहचान होगी।
गोड्डा-बांका से बस व कार से पटना जाएंगे कार्यकर्ता- संजय
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार करते हुए वर्तमान सरकार को कड़ी चुनौती देगी। इसको लेकर पार्टी के आलाकमान से जो भी निर्णय व निर्देश दिए जाएंगे, उसका इमानदारी से पालन किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव में महागठबंधन से जो भी उम्मीदवार होंगे, उन्हें यहां से जीत का सेहरा पहनाते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कहा कि यहां से एक दिन पहले ही सुबह आठ बजे गोड्डा एवं बांका जिले से लोग बस व चारपहिया वाहन से पटना के लिए निकलेंगे। गुड्डू यादव सहित कई नेता थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।