Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Jodo Yatra: बांका के मंदार से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू, एक लाख लोगों के आने की संभावना

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Thu, 05 Jan 2023 11:06 AM (IST)

    बांका के मंदार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मंदार में मंच तैयार है। 25 हजार कुर्सियां लगाई गईं है। मंदार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सभा को संबोधित करेंगे।

    Hero Image
    बांका के मंदार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मंदार में मंच तैयार

    बांका, जागरण संवाददाता। बिहार में चुनावी यात्राओं का दौर गुरुवार से शुरू है। एक तरफ सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा 5 जनवरी को पश्चिम चंपारण से शुरू है, तो वहीं बांका में भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो गई है। महंगाई, भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों पर बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत आज बांका के ऐतिहासिक स्थल मंदार से होगी। गुरुवार को दिन में 11 बजे आयोजित सभा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंदार के लिए राजधानी पटना से हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। मंदार स्थित अद्वैत मिशन शिक्षा संस्थान में हेलीपैड बनाया गया है। इसके बाद मंदार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सभा के बाद यात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष रवाना करेंगे।पार्टी के नेता बांका में तीन दिनों तक पदयात्रा करेंगे। इस दौरान बराहाट, समुखिया मोड़ और अमरपुर में रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद यात्रा भागलपुर के लिए निकलेगी। कांग्रेस के बिहार के संगठन प्रभारी भक्तचरण दास ने बताया कि इस यात्रा से आम लोगों को जोड़ा जाएगा। आज देश गर्त में जा रहा है। उसे बचाने के लिए मंदार से यात्रा की शुरुआत की गई है। कभी यहां देवताओं व दैत्यों में युद्ध हुआ था। इसमें देवताओं की जीत हुई थी।

    पार्टी द्वारा भी महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए यहां से यात्रा की शुरुआत की गई है। भक्तचरण दास ने बताया कि पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व मंत्री अवधेश सिंह, सुबोधकांत सहाय, शकील अहमद सहित बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से नेताओं का आगमन हो रहा है। सभा स्थल पर 25 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभा में लगभग एक लाख लोगों के आने की संभावना है।

    CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश की समाधान यात्रा आज से शुरू, पश्चिम चंपारण में विकास कार्यों का लेंगे जायजा

    Patna BSSC Protest: किसी का सिर फटा, तो कोई टूटा हाथ लेकर लौटा घर; देखें पटना में विरोध की 10 तस्वीरें