Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: दर्द भरी प्रेम कहानी... डर के मारे तीन शहर के काटे चक्कर, जान पर खेलकर धनबाद में ऐसे रचाई शादी

    By Amod Dubey Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Sat, 03 Feb 2024 03:50 PM (IST)

    Banka News बिहार के बांका से एक दर्द भरी प्रेम कहानी सामने आई है। यहां दो प्रेमी जोड़े ने थाने जाकर अंतरजातीय विवाह कर लिया। परिवार के कारण दोनों का प्रेम अंजाम तक नहीं पहुंच रहा था। थक हार कर दोनों ने घर से भागकर शादी रचाने की योजना बनाई। लेकिन भागने के दौरान बहुत संघर्ष करना पड़ा। डर के मारे छिपकर रह रहे थे।

    Hero Image
    बिहार के बांका में सामने आई संघर्ष भरी प्रेम कहानी

    संवाद सूत्र, चांदन (बांका)। Bihar News Today: चार माह पूर्व खरीददारी के बहाने प्रेमी के साथ घर से फरार होकर शादी रचाने वाला जोड़ा, पति-पत्नी बनकर शुक्रवार को थाना में पहुंच गया। एसडीपीओ बेलहर राजकुमार और थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार के समक्ष शादी से संबंधित कोर्ट मैरेज का प्रमाणपत्र दिखाते हुए अपनी मर्जी से शादी कर लेने और साथ-साथ रहने की बात बताने पर दोनों प्रेमी युगल को वापस धनबाद भेज दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पड़ोस में ही रहता था प्रेमी

    ज्ञात हो कि प्रखंड मुख्यालय के बाजार हेठ टोला निवासी राजेश्वर झा की 20 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी का बगल के ही रहने वाले संटू रमानी से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के विवाह में स्वजन जाति को अड़चन बताकर टाल मटोल कर रहे थे। लेकिन दोनों साथ जीने मरने को तैयार थे। स्वजनों के कारण दोनों का प्रेम अंजाम तक नहीं पहुंच रहा था। थक हार कर दोनों ने घर से भागकर शादी रचाने की योजना बनाई।

    देवघर निकली फिर धनबाद जाकर कोर्ट मैरेज कर लिया

    लड़की खरीददारी के बहाने देवघर (Deoghar) निकली और दोनों देवघर से धनबाद जाकर कोर्ट मैरेज कर लिया। दोनों के फरार होने के बाद ही दोनों की शादी का फोटो भी वायरल हुआ। इस मामले में लड़की के स्वजनों ने अपनी पुत्री का देवघर के एक माल से भगा ले जाने और शादी कर लेने का आरोप लगा थाना को एक आवेदन दिया था। मामला देवघर थाना क्षेत्र का होने और दोनों के व्यस्क होने पर मामला दर्ज नहीं किया गया था।

    लड़की के पिता थाना पहुंचे

    लड़की के पिता ने एसपी बांका को भी आवेदन देकर लड़की की बरामदगी की गुहार लगायी थी। पुलिस के दवाब पर शुक्रवार को दोनों प्रेमी युगल ने थाना पहुंचकर शादी कर लेने और व्यस्क होने का प्रमाण दिखाया। प्रेमी युगल के थाना पर आने की जानकारी मिलते ही वहां पहुंचे लड़की के माता पिता के काफी प्रयास के बाद भी लड़की ने ने घर जाने से साफ इंकार कर दिया।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: 'तेजस्वी यादव भले ही...' हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद इस दिग्गज नेता ने दे दिया बड़ा बयान

    Bihar Weather Today: बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, अलर्ट जारी, फरवरी में ठंड पड़ेगी या नहीं? पढ़ें मौसम का ताजा हाल

    comedy show banner
    comedy show banner