विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, अलर्ट जारी, फरवरी में ठंड पड़ेगी या नहीं? पढ़ें मौसम का ताजा हाल

By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar
Published: Sat, 03 Feb 2024 07:44 AM (IST)Updated: Sat, 03 Feb 2024 07:54 AM (IST)

Bihar Ka Mausam बिहार में एक बार फिर से बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। ...और पढ़ें

बिहार में मौसम का ताजा हाल (जागरण)
बिहार में मौसम का ताजा हाल (जागरण)

HighLights

  1. बिहार में मौसम एक बार फिर से बिगड़ने वाला है।
  2. बिहार में 5 फरवरी और 6 फरवरी को बारिश होगी।

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। बारिश के चलते लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विज्ञानी एसके पटेल के मुताबिक फरवरी के पहले पखवारे तक सुबह-शाम कोहरे व हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी। तीन से छह फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा।

इसके कारण तीन व पांच फरवरी को पटना समेत दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-मध्य एवं उत्तर-पश्चिम भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। शेष भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट की संभावना है। छह फरवरी के बाद प्रदेश में सर्द हवाओं का प्रवेश होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके कारण ठंड का प्रभाव रहेगा।

शुक्रवार को पटना सहित सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से ठंड का प्रभाव कम रहा। राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। गया व पूर्णिया में घना कोहरा व पटना सहित अधिसंख्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा।

सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

मौसम विज्ञानी ने बताया कि फरवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। इसके कारण भीषण ठंड का प्रभाव नहीं होगा। 15 फरवरी के बाद तापमान में वृद्धि होने से लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होगा। वहीं अधिकतम तापमान में कोई खास वृद्धि के आसार नहीं हैं।

अधिकतम तापमान सामान्य रहने से मौसम अनुकूल रहेगा। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में सामान्य से अधिक वर्षा के आसार हैं। फरवरी में सामान्य वर्षा का आंकड़ा 19.8 मिमी है। जैसे-जैसे दिन व्यतीत होगा, मौसम सामान्य होता जाएगा।

प्रमुख शहरों में तापमान 

शहर अधिकतम    न्यूनतम

पटना  26.3              12.2

गया    25.5                9.6

भागलपुर 24.7            11.6

मुजफ्फरपुर 24.0        13.5

यह भी पढ़ें

Tooth Pain Remedies: कम पैसे में दांतों की बढ़ जाएगी उम्र, बस करना होगा यह काम, तकनीक को भारत सरकार से भी मिली मान्यता

Bihar Politics: 'तेजस्वी यादव भले ही...' हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद इस दिग्गज नेता ने दे दिया बड़ा बयान