Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    DM अंशुल कुमार को मिला सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन पदाधिकारी का सम्मान,सबसे कम खर्च में कराया चुनाव

    Updated: Mon, 27 Jan 2025 11:28 AM (IST)

    बांका डीएम अंशुल कुमार को बिहार में सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन पदाधिकारी का सम्मान मिला है। उन्हें कम राशि में बेहतर तरीके से लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने सम्मानित किया। इसके साथ ही उनके कार्यों की सराहना भी की। डीएम की इस उपलब्धि पर एसपी बांका उपेन्द्रनाथ वर्मा और डीडीसी बांका अंजनि कुमार ने भी उन्हें बधाई दी है।

    Hero Image
    मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने बांका डीएम को किया सम्मानित

    संवाद सूत्र, बांका। बिहार में सबसे कम राशि व बेहतर तरीके से लोकसभा चुनाव संपन्न कराने पर डीएम अंशुल कुमार को बिहार में सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन पदाधिकारी का सम्मान मिला है। इसके तहत उन्हें मेडल व राशि देकर राज्य के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने पटना में सम्मानित किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्य सचिव ने DM के कार्यों को सराहा

    डीएम अंशुल कुमार को सम्मानित करते हुए बिहार के मुख्य सचिव ने डीएम के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि बांका डीएम अंशुल कुमार जैसे सक्षम अधिकारियों के प्रयासों से ही लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाया जा सकता है। उनका कार्य अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

    सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन पदाधिकारी चुने गए बांका डीएम

    यह सम्मान न केवल डीएम की व्यक्तिगत उपलब्धि है। बल्कि जिले के हर नागरिक और निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल सभी कर्मियों की मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है।

    ज्ञात हो कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को अधिवेशन भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन पदाधिकारी के रुप में प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

    बांका संसदीय क्षेत्र में ये विधानसभा क्षेत्र शामिल

    आपको बता दें कि बांका संसदीय क्षेत्र में बेलहर, कटोरिया, धोरैया, बांका, अमरपुर व भागलपुर जिले का सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

    चुनाव में किसी भी प्रकार के व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ। चुनाव के साथ मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक संपन्न हुआ था। वहीं डीएम ने सबके कम राशि में बेहतर तरीके से चुनाव संपन्न कराया, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

    डीएम अंशुल कुमार की इस उपलब्धि ने न केवल बांका जिले को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे राज्य में प्रेरणा का संचार भी किया है। साथ ही साबित कर दिया है कि जब प्रशासनिक अधिकारी अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी और प्रतिबद्धता से काम करते हैं तो वे न केवल जनता का विश्वास अर्जित करते हैं, बल्कि लोकतंत्र को भी मजबूत बनाते हैं। डीएम सर को इसके लिए बधाई।

    उपेन्द्रनाथ वर्मा, एसपी बांका

    चुनाव में डीएम अंशुल का माइक्रोमैनेजमेंट काबिले तारीफ रहा। यह सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। शांतिपूर्ण चुनाव व सबसे कम राशि में चुनाव संपन्न कराने पर इसके पहले भारत निर्वाचन आयोग ने डीएम को प्रशस्ति पत्र दिया है। यह अन्य जिले के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उनके नेतृत्व में जिला विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। इसके लिए उन्हें बधाई।

    अंजनि कुमार, डीडीसी, बांका

    ये भी पढ़ें

    Padma Award 2025: पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होंगे नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. हेमंत कुमार, कहा- सेवा करते रहेंगे

    Sushil Modi: 'घावों पर मरहम जैसा...' सुशील मोदी को पद्म भूषण मिलने पर भावुक हुईं पत्नी