महर्षि मेंही धाम में बड़ी संख्या में पहुंचे साधू-संत, चतुरानंद महाराज बोले- ईश्वर ही सुपर पावर और शक्तिमान
बांका अवस्थित महर्षि मेंही धाम में तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया है। इस अधिवेशन में कई राज्यों से बड़ी संख्या में साधू संत प्रतिभाग करने पहुंचे हैं। कार्यक्रम में चतुरानंद महाराज ने कहा कि ईश्वर ही सुपरपावर और सर्व शक्तिमान है।

जागरण टीम, बांका: जिले के बौंसी प्रखंड के मनियारपुर स्थित महर्षि मेंही धाम में तीन दिवसीय वार्षिक महाधिवेशन शनिवार से शुरू हो गया है। आश्रम के प्रधान आचार्य स्वामी चतुरानंद महाराज ने ईश्वर का स्वरूप एवं उसकी प्राप्ति के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया। कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि ईश्वर सुपर पावर एवं सर्वशक्तिमान है। ईश्वर को प्राप्त करने का एकमात्र तरीका सत्संग है। सत्संग से ही ईश्वर की प्राप्ति की जा सकती है। जैसा संग होगा वैसा संगत का प्रभाव प्राप्त होता है। इसलिए मनुष्य को श्रद्धा पूर्वक गुरु की सेवा करना ही परम धर्म है।
सत्संग सुनने से सारे विघ्न बाधा दूर हो जाते हैं। प्रधान आचार्य ने अधिवेशन में आए देशभर से आए श्रद्धालु व साधु संतों का आभार जताया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी धैर्यानंद महाराज के द्वारा स्तुति पाठ से शुरू की गई। जिसमें इस स्तुति में सब क्षेत्र क्षड़ अपरा परापर.. संत स्तुति में सब संतन की बलिहारी.. गुरु की स्तुति में मंगल मूरति सदगुरु..पाठ की गई। इसके बाद सद ग्रंथ पाठ में वेद वाणी उपनिषद वाणी संत वचन की गई। इसके बाद आरती के साथ प्रथम पाली का सत्संग का कार्यक्रम समापन हुआ। द्वितीय पाली में मुख्य रूप से सत्संग की महिमा एवं ग्राम चरित मानस का पाठ मुख्य रूप से किया गया।
यह भी पढ़ें: गजकेसरी योग बदल देगा इन राशियों की किस्मत, व्यापार-रोजगार में मिलेगी तरक्की
वार्षिक महाधिवेशन में देशभर के साधु संतों का जुटान हुआ है। पहले दिन के प्रथम पाली में प्रधान आचार्य स्वामी चतुरानंद महाराज के अलावा बरारी संत नगर के स्वामी छोटेलाल बाबा, यूपी, वाराणसी के स्वामी शंभू चेतन महाराज, मणियारपुर मेंही धाम के स्वामी दयानंद महाराज, पीरपैंती के स्वामी भगवतानंद महाराज, सबौर के स्वामी हजारी बाबा, पूर्णिया के स्वामी निरंजन बाबा सहित अन्य संतों के द्वारा प्रवचन किया गया। मंच का संचालन महासचिव डा. अवधेश कुमार विश्वास ने किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।