Holi 2025 Date: किस दिन खेली जाएगी होली, आपको भी है कन्फ्यूजन? एक क्लिक में जानिए सही तारीख
होली और होलिका दहन कब है इसको लेकर लोगों में कन्फ्यूजन है। कुछ लोगों का मानना है कि होलिका दहन 13 मार्च को है तो होली 14 मार्च को होनी चाहिए। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। होली 15 मार्च को खेली जाएगी। आचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री ने होली की सही तारीख बताई है। तारीख के साथ उन्होंने कारण भी बताया है।

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद)। होलिका दहन और होली का आयोजन कब होगा, इसे लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार (13 मार्च) को होलिका दहन होने के कारण लोग ऐसा सोच रहे हैं कि शुक्रवार (14 मार्च) को होली होना चाहिए, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। होली शनिवार को खेली जाएगी।
इस दुविधा को दूर करते हुए आचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री ने बताया कि विक्रम संवत 2081 के अंतिम वर्ष की फाल्गुनी पूर्णिमा 13 मार्च गुरुवार को दिन 10.02 बजे से आरंभ हो रही है, जो आगामी दिनांक 14 मार्च शुक्रवार को दिन 11.11 बजे तक रहेगी।
होलिका दहन पर इन बातों का रखा जाता है ध्यान
उन्होंने बताया कि होलिका दहन (Holika Dahan) के संबंध में तीन बातों पर विचार किया जाता है। प्रथम यह कि रात्रि में पूर्णिमा होनी चाहिए। द्वितीय भद्रा नहीं हो और तृतीय रात्रि का समय हो। इस वर्ष संपूर्ण रात्रि पूर्णिमा गुरुवार को है। भद्रा इसी दिन 10.02 बजे रात्रि से 10.37 बजे तक रहेगा। इसी दिन संध्या में सत्य नारायण व्रत की कथा होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि मगध परंपर के अनुसार, अर्घ रात्रि 12 बजे के बाद होलिका दहन करना चाहिए, इसलिए शुक्रवार को स्नान दान की पूर्णिमा रहेगी। उदया तिथि पूर्णिमा होने से इस दिन सर्वत्र पूर्णिमा मानी जाएगी।
मीन राशि की सूर्य संक्रांति रात्रि 08.54 बजे होगी। खरमास शुरू हो जाएगा। एक माह के लिए वैवाहिक मांगलिक कार्य बंद रहेंगे।
आचार्य ने बताया कि 15 मार्च दिन शनिवार चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को 12.49 तक उतरा फाल्गुनी प्रात 07.35 बजे तक है। बसंत ऋतु का आगमन होगा। बसंतोत्सव मनेगा। सर्वत्र होली, होलिका भस्म धारण कर खेली जाएगी।
पंडित लाल मोहन शास्त्री।
दाउदनगर में तीन दिन उत्सव
दाउदनगर शहरी क्षेत्र में होलिका दहन समेत तीन दिन उत्सव पहले से भी होते रहे हैं। होलिका दहन के दूसरे दिन होली और तीसरे दिन यहां झुमटा निकाला जाता है, इसलिए इस बार अगर होली शुक्रवार को नहीं भी है तो आम तौर पर लोग शुक्रवार को होली खेलेंगे और शनिवार को जिस दिन पंचांग के अनुसार, होली पड़ रही है से दिन यहां उम्मीद है कि झुमटा का आयोजन होगा। यह भी हो सकता है कि होली अगर शनिवार को होगी तो फिर झुमटा रविवार को निकाला जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।