Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा-वृंदावन में होली पर जुटती है लाखों की भीड़, इन टि‍प्‍स की मदद से खुद को सेफ रखें मह‍िलाएं

    Updated: Fri, 07 Mar 2025 02:03 PM (IST)

    दुनिया भर में मशहूर मथुरा-वृंदावन की होली में देश दुन‍िया से लाखों लोगों की भीड़ जुटती है। अगर आप भी मथुरा होली खेलने जा रहे हैं तो कुछ खास बातों का ध्‍यान रखना ज्‍यादा जरूरी होता है। खासकर मह‍िलाओं (Women Holi Safety Tips) को लाखों लोगों की भीड़ में जरा संभलकर रहना पड़ता है। होली 14 मार्च को मनाई जाएगी।

    Hero Image
    होली खेलने मथुरा जा रही हैं मह‍िलाएं तो ध्‍यान रखें ये बातें।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। होली का त्‍योहार नजदीक आ रहा है। इस साल 14 मार्च को होली मनाई जाएगी। इस त्‍योहार की तैयारि‍यां जोरों से चल रहीं हैं। भारत में होली जैसे त्‍योहार के लोग इस कदर दीवाने हैं क‍ि उन्‍हें बड़ी बेसब्री से इस द‍िन का इंतजार रहता है। किसी भी कीमत पर लोग होली को पूरा एंजॉय करना चाहते हैं। वैसे तो पूरी दुन‍िया में होली का त्‍योहार बड़े ही हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जाता है। लेक‍िन होली का असली मजा तो मथुरा-वृंदावन में ही आता है। मथुरा की होली पूरी दुन‍िया में मशहूर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें क‍ि दुनिया की कोने-कोने से लोग मथुरा में होली खेलने के ल‍िए पहुंचते हैं। होली के दौरान मथुरा में लाखों लाेगों की भीड़ जुटती है। लोग बांके-ब‍िहारी के दरबार में जमकर होली खेलते हैं। यदि आप भी मथुरा होली खेलने जा रहे हैं तो आपको कुछ खास बातों का ध्‍यान रखना होगा। खासकर मह‍िलाओं को भारी भीड़ में अपनी सुरक्षा स्‍वयं करनी होगी। आज हम आपको कुछ ऐसे ही ट‍िप्‍स देने जा रहे हैं जो मह‍िलाओं को जरूर फॉलो करने चाह‍िए। आइए जानते हैं व‍िस्तार से-

    ग्रुप में रहें मह‍िलाएं

    अगर आप मथुरा वृंदावन में होली खेलने जा रही हैं तो कोशि‍श करें क‍ि हमेशा ग्रुप में ही रहें। इससे आप अनजान लोगों से सुरक्षित रह सकती हैं। इसके अलावा क‍िसी अनहोनी से बचा जा सकता है।

    फुल स्‍लीव्‍स के कपड़े पहनें

    मह‍िलाओं को होली खेलते समय गहरे रंग के और पूरी बाजू वाले कपड़े ही पहनने चाह‍िए। ये आपके शरीर को पूरी तरह से ढक कर रखेगा। इससे न केवल आप सूर्य की किरणों से बचेंगी बल्कि अनचाहे स्पर्श से भी सुरक्षित रहेंगी।

    केमिकल-फ्री रंगों से खेलें होली

    होली खेलते समय हमेशा प्राकृतिक या हर्बल रंगों का ही इस्‍तेमाल करें। केमिकल युक्त रंग स्‍क‍िन के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इससे एलर्जी या और दूसरी समस्याएं हो सकती हैं।

    स्‍क‍िन और बालों का रखें खास ध्‍यान

    आप जब भी होली खेलने जाएं तो उससे पहले अपनी त्वचा पर नारियल या सरसों का तेल जरूर लगा लें। दरअसल मथुरा में होली के समय अध‍िक भीड़भाड़ होने से आप खुद को रंगों से बचा नहीं पाएंगी। ऐसे में आपके पास यही एक व‍िकल्‍प बचता है। ये तेल आपकी स्‍क‍िन और बालों दोनों की सुरक्षा करेंगे।

    आंखों की सुरक्षा पर भी दें ध्‍यान

    अपनी आंखों को रंगों से बचाने के लिए सनग्लासेस जरूर पहनें। इससे न केवल आपकी आंखें सुरक्षित रहेंगी, बल्कि स्टाइलिश लुक भी मिलेगा।

    भांग और ठंडाई न पि‍एं

    होली में ज्‍यादातर लोग भांग या ठंडाई पीना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भांग या ठंडाई पीती हैं तो उस दौरान भीड़भाड़ में आपको नहीं पीना चाह‍िए। अगर ज्‍यादा मन है तो सीमित मात्रा में ही करें। अधिक सेवन से आप अपनी सुरक्षा के प्रति सजग नहीं रह पाएंगी।

    अपनी सीमाओं को जानें

    अगर आप भीड़भाड़ में असहज महसूस करती हैं या कोई आपकी सीमाओं का उल्लंघन करता है, तो तुरंत वहां से हट जाएं। आप अपने पर‍िवार या पुल‍िस को सूचना दे सकती हैं।

    मथुरा-वृंदावन में खेली जाती है क‍ितने प्रकार की होली

    • लट्ठमार होली
    • फूलों की होली
    • रंगभरी होली
    • धुलेंडी होली

    यह भी पढ़ें: Holi 2025: होली पर अपनी राशि के अनुसार जरूर करें ये आसान उपाय, चमक उठेगा भाग्य

    यह भी पढ़ें: Holi Date: तो 14 मार्च को नहीं खेली जाएगी होली, क्या कहता है पंचांग? पंडित जी ने दूर किया कन्फ्यूजन