Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने जज की बहाली प्रक्रिया पर उठाया सवाल, बोले- अति पिछड़ा का बेटा जब तक बैठा है तब तक नहीं बदलेगा संविधान

    By UPENDRA KASHYAPEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 06:49 PM (IST)

    राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा औरंगाबाद के दाउदनगर पहुंचे। लाला अमौना मैदान में उनकी पार्टी की तरफ से बुधवार को दलित स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि संविधान कभी नहीं बदलेगा जब तक वहां अतिपिछड़ा का बेटा बैठा हुआ है। सजग रहिएगा तो शेर भी कुछ नहीं कर सकेगा अन्यथा बिल्ली भी डरा कर चली जाएगी।

    Hero Image
    मंच से संबोधित करते उपेंद्र कुशवाहा। फोटो- जागरण

    संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद)। लाला अमौना मैदान में राष्ट्रीय लोक जनता दल द्वारा दलित स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन बुधवार को किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि संविधान कभी नहीं बदलेगा जब तक वहां अतिपिछड़ा का बेटा बैठा हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि सजग रहिएगा तो शेर भी कुछ नहीं कर सकेगा, अन्यथा बिल्ली भी डरा कर चली जाएगी। विपक्ष के लोग अनावश्यक संविधान बदलने का रोना रोते हैं। यह कभी नहीं होने वाला है।

    कोलेजियम सिस्टम को बदलने की बात

    उन्होंने कहा कि बहाली की प्रक्रिया का यह परिणाम है कि पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित का बेटा जज नहीं बन पाता। सवर्ण का बेटा तब तक जज नहीं बन पाता जब तक उसका कोई रिश्तेदार या उसका अपना कोई सगा हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में जज नहीं है।

    उन्होंने कहा कि मात्र 200 से 300 परिवार के लोग ही जज बनते हैं। कोलेजियम सिस्टम को बदलना होगा। उन्होंने कहा कि वह जहां भी जिस गठबंधन में रहे अपने विचारधारा के साथ समझौता नहीं किया और न आगे करेंगे। जगदेव बाबू और कर्पूरी ठाकुर से उन्होंने यह सीखा है।

    लोहिया एवं आंबेडकर को पढ़कर सीखा

    उन्होंने कहा कि लोहिया एवं आंबेडकर को पढ़कर सीखा है। उन्होंने कहा कि सबका एक ही कहना है की सबसे पहले गरीबों का कल्याण करना है। सजगता, सक्रियता और तत्परता को बनाए रखें, मजबूती दें।

    उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 2005 से पहले वाला बिहार बनाने के लिए लालू यादव से समझौता कर लिया और यह उनको कतई बर्दाश्त नहीं था। इसलिए उन्हें वहां से हटना पड़ा।

    इस कार्यक्रम को गोह के पूर्व विधायक रणविजय शर्मा, पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम, जिलाध्यक्ष अशोक मेहता, मुखिया राजकुमार राम, रंजीत कुमार, पुष्पलता कुमारी, निर्भय कुमार, चंद्रभूषण वर्मा, अजय मेहता एवं अन्य ने संबोधित किया।

    यह भी पढ़ें- पांच माह में दर्ज हुए साइबर ठगी के 32 मामले, अब तक एक भी नहीं हुआ सॉल्व; इंस्पेक्टर अवकाश पर और डीएसपी का फोन नॉट रिचेबल

    यह भी पढ़ें- धनतेरस से पहले धन वर्षा, खरीदारी के लिए बाजार में बढ़ी भीड़; आसमान पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की मांग