Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पासवान का मतलब है रक्षक यानी चौकीदार, बहकावे में न आएं

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 07 Apr 2019 07:34 PM (IST)

    कुछ लोग टिकट न मिलने से महगठबंधन में जाकर चैकीदार चोर है कह रहे हैं। पासवान का अर्थ रक्षक अर्थात रक्षा करनेवाला। पासवान चौकीदार है। उपरोक्त बातें केंद्रीय खाद्य

    पासवान का मतलब है रक्षक यानी चौकीदार, बहकावे में न आएं

    औरंगाबाद। कुछ लोग टिकट न मिलने से महागठबंधन में जाकर चौकीदार चोर है कह रहे हैं। पासवान का अर्थ रक्षक अर्थात रक्षा करने वाला। पासवान चौकीदार है। उक्त बातें केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान ने कुटुंबा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश में सबका विकास कर रही है। कल तक जो कपड़ा बुन रहे थे। वे ठीक से कपड़ा नहीं पहनते थे। जूता बनाने वाले चप्पल नहीं पहनते थे। और अन्न उपजाने वालों के पास ठीक से रोटी मिलती थी। आज सरकार विकास के जरिए यह सब सुलभ करा रही है। सबका साथ सबका विकास के साथ सरकार ने सभी क्षेत्र में लाभकारी काम किया है। आरक्षण की लड़ाई हमने लड़ी। दलित-महादलित को उसका अधिकार हमारी सरकार दिला रही है। पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने मंडल कमीशन लागू किया वह कौन करवाया था, वे जो वीपी सिंह का विरोधी देवीलाल के साथ थे। वे लोग आज इसका श्रेय लेने में लगे हैं। नीतीश जी व मैं जेपी कैंपेन में शामिल था। वीपी सिंह उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे वे कभी नहीं चाहते थे कि लालू मुख्यमंत्री बने। ये वहीं लोग हैं, जो रामविलास का विरोध करते आए और आज पासवान को कहते हैं, आरक्षण हमने दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गरीबों के आंसू पोछे हैं, हर तबके के लोगो का भलाई में लगे हैं। उन्होंने कहा कि हमने ऊंची जाति के लोगों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग की उस वक्त संविधान में यह नहीं था जिस कारण नहीं मिला। नरेंद्र मोदी की सरकार में सवर्ण गरीब के लिए भी 10 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया। केंद्र सरकार ने 2022 तक सभी गरीबों को पक्का मकान देने का संकल्प लिया है। भारत में कोई भी गरीब ऐसा न होगा, जिसके पास पक्का मकान न होगा। अब बिहार में मेट्रो, रेल और फ्लाई ओवरब्रिज बन रहा है। केंद्र सरकार की लड़ाई मुसलमान से नहीं है, बल्कि दुश्मन देश पाकिस्तान से है। आज भारत में एक ऐसा प्रधानमंत्री है, जिसके खिलाफ दुनियां आंख नहीं उठा सकती। पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री ने अपने 56 इंच के सीना को दुनियां को दिखा दिया। अब हमारी लड़ाई सिर्फ जमीन आसमान में नहीं है हम तो अब अंतरिक्ष में लड़ रहे हैं। भारत अंतरिक्ष में लड़ने वाला दुनियां का चौथा देश बन गया है। राजग प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह, पूर्व सांसद महाबली सिंह, पूर्व विधायक ललन राम, एमएलसी राजन कुमार, संजीव सिंह, पंकज पासवान, डा. विनोद, डा. प्रकाश वर्मा, लोजपा जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी कुसुम देवी उपस्थित रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें