Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने बना डाला मास्‍टर प्‍लान, अब बिहार के इस जिले में भरेंगे हुंकार; खड़गे भी देंगे साथ

    Updated: Wed, 14 Feb 2024 11:58 AM (IST)

    राहुल गांधी न्याय यात्रा पर 15 फरवरी को औरंगाबाद आएंगे। यहां वह झारखंड के रास्‍ते नहीं बल्कि हेलीकॉप्‍टर से गया के रास्‍ते आएंगे। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे। औरंगाबाद में सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी सड़क के रास्ते सासाराम जाएंगे। वहां से कैमूर के रास्‍ते बनारस में दस्‍तक देंगे। औरंगाबाद में राहुल की सभा के लिए तगड़ा इंतजमा किया गया है।

    Hero Image
    बिहार के औरंगाबाद में राहुल गांधी की न्‍याय यात्रा।

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा पर 15 फरवरी को औरंगाबाद आएंगे। राज्यसभा चुनाव के कारण कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब झारखंड के रास्ते औरंगाबाद नहीं आएंगे, बल्कि गया से हेलिकाॅप्टर से पहुंचेंगे। मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि राहुल गांधी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    औरंगाबाद में दोपहर एक बजे होगी सभा

    दिल्ली से गया हवाई जहाज से पहुंचेंगे। औरंगाबाद गांधी मैदान में दोपहर एक बजे सभा होगी। रैली को सफल बनाने में कांग्रेस कार्यकर्ता लगे है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़ने के सवाल पर कहा कि वे जहां जाते हैं नुकसान होता है।

    भाजपा को लोकसभा चुनाव में नुकसान होगा। कांग्रेस विधायक एकजुट हैं और तोड़ने का प्रयास असफल रहा। राजग के नेता कांग्रेस विधायक को तोड़ने में लगे थे परंतु पार्टी के प्रति समर्पण के कारण सफलता नहीं मिली। मोदी की गारंटी कितने दिनों तक नीतीश कुमार पर रहती है देखना पड़ेगा।

    कैमूर के रास्‍ते पहुंचेंगे बनारस

    कांग्रेस के विधायक अपने विचारों के प्रति प्रतिबद्धता के कारण एकजुट रहे। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद में सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी सड़क के रास्ते सासाराम जाएंगे। वहीं रात्रि विश्राम होगा। 16 फरवरी को सासाराम से कैमूर के रास्ते वाराणसी पहुंचेंगे।

    औरंगाबाद में राहुल के भाषण को सभी सुने इसके लिए दूर तक माइक की व्यवस्था की गई है। कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह, बक्सर विधायक संजय कुमार तिवारी, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, शंकर स्वरूप, अरविंद शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पप्पू, अमित रंजन छोटू, मृत्युंजय सिंह, अजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें: बिहार में बढ़ेगा व्‍यापार, इस घाट पर इंटरनेशनल पोर्ट बनकर तैयार; 15 फरवरी को होगा उद्घाटन

    यह भी पढ़ें: Bihar News: किसी का चकराया सिर, किसी को आई उल्‍टी... फाइलेरिया की दवा खाकर क्‍यों बीमार पड़ने लगे बच्‍चे? डॉक्‍टर ने बताई वजह

    comedy show banner
    comedy show banner