Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: नीतीश अगर इस बार आए तो..., RJD महिला नेता के बयान से चढ़ा सियासी पारा

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 03:28 PM (IST)

    साल 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने राजद का साथ छोड़कर NDA का हाथ थाम लिया। अब इस पर राजद महिला नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कांति सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि तेजस्वी यादव की लोकप्रियता से डरकर सीएम नीतीश कुमार एनडीए के साथ चले गए। अब अगर वे वापस आना भी चाहेंगे तो हम उन्हें साथ नहीं लेंगे।

    Hero Image
    राजद महिला नेता डॉ. कांति सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना

    संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद)। बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर महीने में विधासभा चुनाव होने हैं, जिससे पहले राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं इन दिनों सियासी गलियारों में एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार के पलटी मारने को लेकर भी चर्चा तेज है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, नीतीश कुमार कई बार ये स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्होंने गलती से गठबंधन किया था, अब वे इधर-उधर नहीं जाएंगे, NDA के साथ ही रहेंगे।

    वहीं अब राजद महिला नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कांति सिंह ने भी सीएम नीतीश कुमार के BJP के साथ जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसकी वजह तेजस्वी की लोकप्रियता को बताया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की लोकप्रियता से घबराकर नीतीश कुमार ने राजद का साथ छोड़ दिया है।

    लोग अब तक साफ तौर पर नहीं जान सके हैं कि पिछले साल आखिर ऐसा क्या हुआ था कि नीतीश कुमार तेजस्वी का साथ छोड़कर फिर भाजपा के साथ चले गए। प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले जो घटनाएं हुईं, उसमें किसका हाथ है। ऐसे तमाम सवालों पर राजद नेत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कांति सिंह ने खुलकर अपनी बातें रखीं।

    नीतीश कुमार की के पलटने की खबर अफवाह

    कांति सिंह ने सिंचाई विभाग की अतिथि गृह में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि यह अफवाह थी कि नीतीश कुमार फिर पलटी मारेंगे। अब अगर वे पलटी मारेंगे भी तो हम लोग उनको अपने दल के साथ नहीं रखेगे। इस बार उन्हें बीच मझधार में छोड़ना है।

    तेजस्वी की लोकप्रियता से डरे नीतीश कुमार

    • तेजस्वी यादव द्वारा नौकरी देने के कारण उनकी लोकप्रियता बढ़ रही थी। बिहार के युवा उनसे जुड़ रहे थे, उनके प्रति समर्पण का भाव दिखा रहे थे। इसीलिए नीतीश कुमार ने समर्थन वापस ले लिया।
    • उनको सीबीआई और ED का डंडा दिखाया जा रहा था, इसीलिए वह महागठबंधन से अलग हो गए और फिर भाजपा की गोद में चले गए।

    PM मोदी के चार यार

    सीएम की मानसिक स्थिति पर राजद नेत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी उनके हम उम्र हैं और बार-बार पैर छू रहे हैं, प्रणाम कर रहे हैं। मोदी सरकार में बड़े-बड़े घोटाले हुए, लेकिन जिसको वह भ्रष्ट बताते हैं वह उनकी वाशिंग मशीन में बढ़िया से धुल कर निर्मल हो जाते हैं। मोदी के चार यार हैं, जिसमें ED, सीबीआई और निगरानी शामिल हैं।

    लालू प्रसाद यादव गुदड़ी के लाल

    डॉ. कांति सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव गुदड़ी के लाल हैं और लोगों को देखकर उनके लाभ के लायक योजना बनाते हैं। उन्हीं के निर्देशन में तेजस्वी यादव बिहार का नेतृत्व कर रहे हैं। बिहार में जितने अपराध हो रहे हैं, जांच होने पर पता चल रहा है कि वह भाजपा वाले करवा रहे हैं और यह देश को हिंदू राष्ट्र बनाने चले हैं।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: मांझी के 20 सीट की डिमांड पर BJP प्रदेश अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, कहा- सीट शेयरिंग पर सब कुछ...

    Nitish Kumar: महागठबंधन में शामिल होंगे नीतीश? तेजस्वी ने दिया बड़ा बयान; मीसा का भी लिया नाम

    comedy show banner
    comedy show banner