Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Aurangabad Crime: दहेज के लिए प‍त्‍नी की कर डाली हत्‍या, फिर फरार हुआ पति

    By SATYA PRAKASHEdited By: Prateek Jain
    Updated: Sun, 11 Dec 2022 06:42 PM (IST)

    दहेज के लालच में एक पति अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर फरार हो गया। मृतका अनामिका की शादी बैरिया गांव के रहने वाले मनीष कुमार सिंह से वर्ष 2018 में हुई थी। मृतका के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    Hero Image
    दहेज के लालच में एक पति अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर फरार हो गया।

    नवीनगर (औरंगाबाद), संवाद सूत्र: नवीनगर थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में दहेज के लिए 26 वर्षीय अनामिका देवी की हत्या का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है, जब पिता शिवजी सिंह को बेटी की मौत की जानकारी मिली तो वह बैरिया गांव पहुंचे और पुलिस को हत्या की सूचना दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2018 में हुई थी अनामिका की शादी

    पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद पर‍िजनों को सौंप दिया। मृतका अनामिका के पिता आरा जिला मुख्यालय निवासी शिवजी सिंह ने मामले की प्राथमिकी नवीनगर थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वर्ष 2018 में अनामिका की शादी बैरिया गांव निवासी मनीष कुमार सिंह से की थी। अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था। शादी के बाद से दहेज के लिए दामाद मनीष कुमार सिंह बेटी को प्रताड़ित कर रहा था।

    हत्या के बाद पति फरार, खोज रही पुलिस

    शुक्रवार को ग्रामीणों ने फोन पर सूचना दी कि आपकी बेटी की हत्या कर दी गई है। इसके बाद पिता बैरिया गांव में अपनी बेटी के घर पहुंचे तो देखा कि शव घर में पड़ा था। उसके गले में काला निशान था। वहीं, दामाद मनीष फरार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिवजी सिंह के बयान पर प्राथमिकी हुई है। उन्होंने अपने दामाद मनीष सिंह को नामजद आरोपित किया है। पुलिस मनीष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Bihar Crime: खगड़िया में दिल दहला देने वाली घटना, महज 1500 रुपये के विवाद में किशोर की गला रेतकर हुई हत्‍या