Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के औरंगाबाद में प्रेम प्रसंग में बड़ी वारदात, फरसे से युवक की गर्दन काटकर हत्या

    By Manish kumarEdited By: Akshay Pandey
    Updated: Thu, 26 Jun 2025 12:07 PM (IST)

    औरंगाबाद में फरसे से गर्दन काटकर युवक की हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह हत्यारों को गिरफ्तारी को लेकर बारुण-दाउदनगर सड़क को जाम कर दिया।

    Hero Image

    औरंगाबाद में फरसे से गर्दन काटकर युवक की हत्या कर दी गई। सांकेतिक तस्वीर।

    संवाद, सूत्र, बारुण (औरंगाबाद)। बारुण थाना क्षेत्र के जानपुर गांव में बुधवार रात 18 वर्षीय हिमांशु कुमार की फरसे से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। युवक मनोज पासवान के एकलौता पुत्र था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह हत्यारों को गिरफ्तारी को लेकर बारुण-दाउदनगर सड़क को जाम कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित महेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। जिस फरसे से हत्या की गई है, पुलिस उसे बरामद कर लिया है। महेंद्र के घर से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की है। इसके बाद पुलिस सड़क जाम किए ग्रामीणों से बात की।

     

    कहा कि घटना में जो भी संलिप्त हैं, सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने हिमांशु के पिता ने घटना को लेकर पूछताछ की। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पिता ने पुलिस को बताया कि हिमांशु बुधवार रात्रि करीब नौ बजे घर से बाहर निकला था कि गांव के ही महेंद्र यादव, साधु यादव उर्फ बीरेंद्र यादव, सुमन कुमार, नीतीश कुमार और रामकेवल यादव ने उसे पकड़ लिया और जबरन अपने घर के अंदर लेकर चले गए। हिमांशु चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर हमलोग दौड़े तो महेंद्र समेत अन्य लोगों ने हमपर हमला कर दिए।

     

    जिससे हिमांशु को छुड़ा नही सके। उसके बाद सभी ने घर के अंदर उसकी हत्या कर दी। पिता ने बताया कि रात्रि में ही पुलिस को सूचना दी गई। जबतक पुलिस घटनास्थल पर पहुंच पाती तब तक हिमांशु की हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि हिमांशु एकलौता पुत्र था। दो बहन है।

     

    इस घटना से गांव में तनाव कायम हो गया है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है। थानाध्यक्ष रंजीत पासवान ने बताया कि घटना में एक की गिरफ्तारी की गई है। अन्य की गिरफ़्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। बताया कि एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंच जांच की है। घटना में प्रयुक्त फरसा और लाठी बरामद किया गया है। बताया गया कि सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंच जांच की है।