Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aurangabad Accident: औरंगाबाद में दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, हादसे में स्थानीय भाजपा नेता की मौत

    Updated: Fri, 11 Oct 2024 06:24 PM (IST)

    Bihar News औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता धीरेंद्र कुमार सिंह की मौत हो गई। धीरेंद्र कुमार सिंह घर लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    Hero Image
    औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचे पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह।

    जागरण टीम, औरंगाबाद/मदनपुर। औरंगाबाद जिले में मदनपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड संढैइल मोड़ के समीप शुक्रवार को दो बाइक की भीषण टक्कर में भाजपा नेता की मौत हो गई। मृतक धीरेंद्र कुमार सिंह (55 वर्ष) संढैइल गांव के निवासी थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जाता है कि धीरेंद्र कुमार सिंह संढैइल गांव के समीप खेत जोतवाने के लिए गए हुए थे। वहां से बाइक द्वारा वापस अपने घर लौट रहे थे।

    इसी दौरान, जीटी रोड संढैइल मोड़ के समीप पूरब दिशा की ओर से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्वजनों को दी।

    स्वजन आननफानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही स्वजन चित्कार मार रोने लगे।

    घटना की सूचना पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के अलावा कई वरीय नेता व सामाजिक कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी ली। स्वजनों को ढांढस बंधाया। धैर्य से कार्य लेने की बात कही।

    पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद संढैइल गांव में मातम पसरा हुआ है। हर व्यक्ति की आंखे नम है।

    मदनपुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार, जिला पार्षद शंकर यादवेंदु, समाजसेवी हरेंद्र सिंह, भाजपा नेता रामानुज पांडेय, राहुल कुमार समेत अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि व्यक्त की है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Flood News: बाढ़ प्रभावित 3.21 लाख परिवारों के खाते में भेजे गए रुपये, जानें फसल नुकसान वाली राशि कब मिलेगी?

    'मुझसे ज्यादा चाचा की सेवा करती थी, इसलिए 12 टुकड़ों में काट डाला'; बिहार के अरवल में पति का खूनी खेल