Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Flood News: बाढ़ प्रभावित 3.21 लाख परिवारों के खाते में भेजे गए रुपये, जानें फसल नुकसान वाली राशि कब मिलेगी?

    Updated: Fri, 11 Oct 2024 05:16 PM (IST)

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित लाखों परिवारों के खातों में 225.25 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। यह राशि आनुग्रहिक राहत के रूप में दी गई है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को फसल क्षति की राशि दीपावली से पहले अवश्य उपलब्ध करा दें। बाढ़ के चलते 16 क्षेत्रों में फसल को नुकसान हुआ है।

    Hero Image
    नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावितों के अकाउंट में भेजी सहायता राशि (जागरण)

     राज्य ब्यूरो, पटना।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित 3.21 लाख परिवारों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 225.25 करोड़ रुपये अंतरित किए। इस क्रम में 18 जिलों के बाढ़ पीड़ितों के खाते में सात-सात हजार रुपये भेजे गए। यह राशि आनुग्रहिक राहत के रूप में भेजी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को फसल क्षति की राशि दीपावली के पूर्व अवश्य उपलब्ध करा दें। मालूम को कि मुख्यमंत्री ने प्रथम चरण में 4.38 लाख, 529 परिवारों के खाते में हाल ही में 306.97 करोड़ रुपये अंतरित किए थे।

    7,60, 321 परिवारों के खाते में करोड़ों की राशि भेजी गई

    इस हिसाब से प्रथम और दूसरा चरण मिलाकर बाढ़ प्रभावित 7.60 लाख, 321 परिवारों के खाते में 532.22 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। संकल्प कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त सचिव साहिला ने एक प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया कि दूसरे चरण में बिहार के 18 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

    बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ बाढ़ आपदा प्रबंधन मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप सभी कार्रवाई की गई है। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस दौरान कृषि विभाग के विशेष सचिव वीरेंद्र प्रसाद यादव ने जानकारी दी कि प्रथम चरण में आई बाढ़ से 16 जिलों का कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है। दूसरे चरण में आई बाढ़ के कारण भी 16 जिलों में कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

    इस वजह से किसानों की फसल क्षति हुई है। प्रथम चरण में फसल क्षति के रूप में 229 करोड़ तथा दूसरे चरण में फसल क्षति के रूप मे 261 करोड़ रुपये का आकलन किया गया है। प्रथम चरण के लिए फसल क्षति की राशि 229 करोड़ रुपये कृषि विभाग को मिल गई है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है।

    दीपावली से पहले फसल क्षति वाली राशि भी मिल जाएगी

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को जो फसल क्षति हुई है उसकी राशि दीपावली के पूर्व अवश्य उपलब्ध करा दें। किसानों को सभी प्रकार की सुविधाएं देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। बाढ़ के दौरान जिन किसानों की फसल क्षति हुई है उसमें कोई छूटे नहीं। सभी प्रभावित परिवारों को राशि अवश्य मिल जाए। कृषि विभाग इसके लिए तेजी से काम करे।

    संकल्प कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, आपदा प्रबंधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा. उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, डा. एस सिद्धार्थ, सचिव अनुपम कुमार व कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, दुर्गा पूजा का मजा हो सकता है किरकिरा

    Bihar Flood: शांत होने लगीं नदियां, अब भी कई खतरे के निशान से ऊपर; सीतामढ़ी में 53 हजार आबादी प्रभावित