Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिटायर्ड शिक्षक से 50 हजार की रिश्वत ले रहे थे शिक्षा विभाग के 2 कर्मचारी, निगरानी विभाग ने रंगे हाथ दबोचा

    Updated: Mon, 05 May 2025 06:00 PM (IST)

    पटना निगरानी विभाग ने अरवल शिक्षा विभाग के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। प्रधान लिपिक मनोज कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। दोनों कर्मचारी एक रिटायर्ड शिक्षक को सेवांत लाभ के लिए परेशान कर रहे थे। शिक्षक की शिकायत पर निगरानी विभाग ने कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को पटना ले जाया गया।

    Hero Image
    रिटायर्ड शिक्षक से 50 हजार की रिश्वत ले रहे थे शिक्षा विभाग के 2 कर्मचारी

    जागरण संवाददाता, अरवल। पटना निगरानी विभाग की टीम ने अरवल शिक्षा विभाग में कार्यरत दो कर्मचारियों को काम के एवज में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

    निगरानी डीएसपी पवन कुमार ने सर्किट हाउस में जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा विभाग के दो कर्मचारी सेवांत लाभ के लिए रिटायर्ड शिक्षक को लगातार परेशान कर रहे थे। शिक्षक ने निगरानी विभाग में लिखित शिकायत की थी।

    सूचना के सत्यापन बाद भवानी मिष्ठान भंडार अरवल बाजार से रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के प्रधान लिपिक मनोज कुमार व कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार को 50 हजार रुपए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों कर्मचारियों को निगरानी विभाग की टीम पटना ले गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेनारी विद्यालय में पदस्थापित थे शिक्षक

    शिक्षक कृष्णा नंदन सिंह वंशी प्रखंड के सेनारी विद्यालय में पदस्थापित थे। गिरफ्तार संतोष शर्मा अरवल जिले के बलिदाद बाजार के रहने वाले हैं। मनोज कुमार औरंगाबाद के रफीगंज गांव के निवासी हैं।

    दोनों जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में कई वर्षों से तैनात थे। डीएसपी ने बताया कि रिश्वत की राशि बरामद कर दोनों पर मुकदमा किया गया है।

    छापामारी अभियान में निगरानी टीम के राजेश कुमार, मुरारी प्रसाद ,मनीष कुमार, अशोक कुमार, मणिकांत, रवि शंकर कुमार, राकेश कुमार शामिल थे।

    यह भी पढ़ें-

    Jehanabad News: बहन को चलती ट्रेन के नीचे फेंका, पुलिस ने भाई को दबोचा; चौंका देगी हत्या की वजह