Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के सबसे महंगे स्कूटर, SUV से भी ज्यादा है इनकी कीमत, फीचर्स जानकार रह जाएंगे दंग

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Fri, 11 Aug 2023 11:37 AM (IST)

    Most expensive scooters in India आज हम आपके लिए मार्केट में मौजूद सबसे महंगे स्कूटर की लिस्ट लेकर आए हैं।Aprilia SXR 160 स्कूटर की कीमत 1.44 लाख रुपये है। इसमें 160cc सिंगल-सिलेंडर फोर-स्ट्रोक इंजन है। जो 12.9 hp और 11.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।BMW C 400 GT भारत का सबसे महंगा स्कूटर है। इस स्कूटर की एक्स -शोरूम कीमत 11.25 लाख रुपये से शुरू होती है।

    Hero Image
    भारत के सबसे महंगे स्कूटर, SUV से भी ज्यादा है इनकी कीमत

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में टू -व्हीलर की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। अगर आप आपका बजट हाई है और आप अपने लिए एक नया स्कूटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए मार्केट में मौजूद सबसे महंगे स्कूटर की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं इसमें कौन -कौन शामिल  है। महंगे स्कूटर में आपको कई दमदार फीचर्स, तकनीक से लैस मिलते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BMW C 400 GT

    BMW C 400 GT भारत का सबसे महंगा स्कूटर है। इस स्कूटर की एक्स -शोरूम कीमत 11.25 लाख रुपये से शुरू होती है। ये 350cc वाटर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक इंजन से लैस है। जो 33.5 hp और 35 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    Keeway Sixties 300i

    ये दोपहिया वाहन भारत में Sixties 300i स्कूटर को सेल करता है। इस स्कूटर का  डिजाइन रेट्रो- स्टाइल है। जो 278.8cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित है, जो 18.7 hp और 22 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस स्कूटर की कीमत 3.3 लाख रुपये है।

    Okinawa Okhi-90

    Okinawa Okhi-90 की कीमत 1.86 लाख एक्स-शोरूम कीमत है। इसमें 3.6kWh की बैटरी लगी है जो 160 किमी की रेंज देता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड  90 किमी प्रति घंटे है।

    Vespa SXL 150

    Vespa SXL 150 भारत में सबसे प्रमुख स्कूटर कंपनी में से एक है। इस स्कूटर की कीमत 1.48 लाख रुपये है। इसमें 149.5cc, सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक इंजन है जो 10.63 hp और 11.26 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

    Aprilia SXR 160

    Aprilia SXR 160 स्कूटर की कीमत 1.44 लाख रुपये है। इसमें 160cc, सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक इंजन है। जो 12.9 hp और 11.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें  टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क, सिंगल आर्म रियर एडजस्टेबल यूनिट, एलईडी लाइटिंग, एबीएस के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक और बहुत कुछ है।