Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Honda 10CC Bike: Hero Splendor को टक्कर देने आ रही होंडा की नई बाइक, 15 मार्च को हो सकता है दीदार

    By Sonali SinghEdited By: Sonali Singh
    Updated: Mon, 27 Feb 2023 06:20 PM (IST)

    Honda to Launch 100CC Motorcycle to Rival Hero Splendor अगले महीने होंडा की नई बाइक से पर्दा उठ सकता है। इसे 100cc सेगमेंट में लाया जा रहा है जो सीधे तौर पर Hero Splendor बाइक को टक्कर देगी। (फाइल फोटो)

    Hero Image
    Honda 10CC Bike Rivalling Splendor, See Features Details Here

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की सबसे चहेती मोटरसाइकिल Hero Splendor से मुकाबला करने के लिए दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ( Honda Motorcycle & Scooter India-HMSI) ने कमर कस ली है। कंपनी 15 मार्च को 100cc सेगमेंट में एक नई बाइक पेश करने वाली है, जो नए ओबीडी जैसे बहुत-से फीचर्स के साथ आने वाली है। तो चलिए इस बाइक के बारे में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Honda Bike का इंजन

    जानकारी के मुताबिक Honda बाइक में 110cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जा रहा है, जो 7,500rpm पर 8.7bhp की पीक पावर और 5,500rpm पर 9.3Nm की पीक टार्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, होंडा ने पहले ही पुष्टि की थी कि वह अगले साल अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर भी पेश करेगी। इसकी अधिकतम स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और यह एक दोपहिया पेशकश के रूप में पोर्टेबल/स्वैपेबल बैटरी के साथ लाया जा सकताइस है।

    जानकारी के लिए बता दें कि 100 से 110cc सेगमेंट में होंडा के पास दो बाइक्स हैं। कंपनी वर्तमान में Honda CD110 Dream DLX और Honda Livo बेचती है। दोनों मॉडल 109.51cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है।

    इसके अलावा, कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) योजना का खुलासा पहले ही कर दिया है। इस योजना में एशियाई, जापानी और यूरोपीय बाजारों को शामिल किया जा रहा है और इन्हें 2024 और 2025 के बीच लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने पहले ही खुलासा कर दिया था कि वह सस्ते मॉडलों को बाजार में लौच करने वाली है। 

    क्या हो सकती है कीमत?

    अपकमिंग होंडा 100 cc बाइक की कीमतों के बारे में फिलहाल को कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, उम्मीद है कि इसकी कीमत Splendor बाइक के आस-पास ही होगी। इसके समान पावरट्रेन वाली होंडा लिवो की कीमत लगभग 75,000 रुपये और सीडी 110 ड्रीम की कीमत करीब 71,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस कारण नई 100cc कम्यूटर बाइक को भी इसकी कीमत के आस-पास लाया जा सकता है।