Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कभी अपने सेगमेंट में अकेले राज करती थी Hero Honda Karizma, अब हीरो नए अपडेट के साथ करेगी वापसी

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Mon, 27 Mar 2023 07:27 AM (IST)

    एक समय था जब 200 सीसी सेगमेंट में भारतीय बाजार में कोई बाइक्स नहीं थी उस समय हीरो होंडा करिज्मा ही ऐसी बाइक थी जिसने अकेले 2007 तक इस सेगमेंट पर राज क ...और पढ़ें

    Hero Image
    Hero Karizma नए अवतार में जल्द ले सकती है एंट्री

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Hero Honda Karizma आपको याद है ना? एक समय था जब इस बाइक का अलग ही क्रेज था, कई फिल्मों में भी इस बाइक को देखा गया था। उस समय हीरो और होंडा साथ मिलकर इस बाइक को विकसित किया था। अब यह बाइक फिर से सुर्खियों में बनी हुई है, क्योंकि, हीरो इस बाइक को नए अपडेट के साथ भारतीय बाजार में फिर से लॉन्च करने वाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अकेले था अपने सेगमेंट पर राज

    एक समय था जब 200 सीसी सेगमेंट में भारतीय बाजार में कोई बाइक्स नहीं थी, उस समय हीरो होंडा करिज्मा ही ऐसी बाइक थी, जिसने अकेले 2007 तक इस सेगमेंट पर राज किया। स्पोर्टी लुक के साथ आने वाली इस फेयर्ड बाइक का उस समय इतना जलवा था कि लोग मुड़-मुड़कर देखते थे। उसी दौरान बजाज ने भी Pulsar 200Fi के साथ 200 सीसी सेगमेंट में एंट्री मारी थी, जिसके बाद कंपटिशन बढ़ गया।

    Hero Honda Karizma R

    कंपनी को अपना दबदबा बरकरार रखने के लिए कुछ तो करना था। ऐसे में Hero Honda Karizma R को अपडेट वर्जन में लॉन्च किया गया। हालांकि इंजन पहले जैसे ही थे। पल्सर में फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम था। बजाज ने जल्द ही इसे छोड़ दिया क्योंकि इसके लिए कोई मांग नहीं थी और इसके बजाय कार्बोरेटर जोड़ा गया। कार्बोरेटर को जोड़ते ही पल्सर की कीमतों में गिरावट हुई और लोग पल्सर की तरफ ज्यादा आकर्षित होने लगे।

    Yamaha R15 की एंट्री

    बजाज पल्सर हीरो होंडा करिज्मा के लिए पहले ही मुसीबत बन गई थी। लेकिन एक और तूफान पक रहा था। Yamaha ने इस सेगमेंट में R15 के साथ एंट्री की थी। बाइक बहुत सारे कारणों से एक बड़ी सफलता बन गई।

    साल 2014

    साल 2014 में होंडा और हीरो का ज्वाइंट वेंचर समाप्त हुआ। हीरो मोटोकॉर्प ने एरिक बुएल रेसिंग कंपनी को अपनी सहायक कंपनियों की सूची में शामिल किया। Karizma ZMR को नए खरीदे गए वेंचर की तकनीक का उपयोग करके अपग्रेड किया गया था। साल 2014 में Karizma ZMR को और पावरफुल बना कर लॉन्च किया गया।

    नए अवतार में जल्द ले सकती है एंट्री

    Hero अपनी Karizma को फिर से मार्केट में पेश करने जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये जानकारी सामने आ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी अपनी इस बाइक को साल के अंत तक पेश कर सकती है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसे नए लुक, डिजाइन के साथ पेश करेगी। इसे बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जा रहा है। अगर Hero Karizma फिर से देश में लॉन्च की जाती है तो ये Pulsar 250, Gixxer 250 और Dominar 250 की टोली में शामिल हो जाएगी।