Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    2023 Activa 125 एडवांस अवतार में हुई लॉन्च, जानें पहले से कितना एडवांस हुई ये लोकप्रिय स्कूटर

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Tue, 28 Mar 2023 02:28 PM (IST)

    125cc एक्टिवा रेंज पहले जैसे ही डिजाइन में लॉन्च हुई है लेकिन कुछ अलग दिखने के लिए कंपनी ने इसमें कई टाइप के बॉडी कलर का इस्तेमाल किया है। हेडलाइट इंडिकेटर्स बॉडी-कलर्ड फ्रंट फेंडर और बॉडी पैनल और एप्रन पर क्रोम गार्निशिंग फिनिशिंग दी गई है। (जागरण फोटो)

    Hero Image
    2023 Honda Activa 125 range launched in India at Rs. 78,920

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। होंडा ने अपनी एक्टिवा 125 को एक बड़े अपडेट के साथ आज लॉन्च कर दिया है। 2023 Activa 125 की कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली है। इस नए अपडेट में एक्टिवा को 4 वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें ड्रम, ड्रम अलॉय, डिस्क, एच स्मार्ट वेरिएंट शामिल है। नए फीचर अपडेट के साथ एक्टिवा 125 के इंजन को भी बीएस6 फेज 2 को फॉलो करने वाले मानदंडों के अनुसार प्लेस्ड किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें पहले से कितना स्मार्ट हुई 2023 Honda Activa 125

    125cc एक्टिवा रेंज पहले जैसे ही डिजाइन में लॉन्च हुई है, लेकिन कुछ अलग दिखने के लिए कंपनी ने इसमें कई टाइप के बॉडी कलर का इस्तेमाल किया है। हेडलाइट, इंडिकेटर्स, बॉडी-कलर्ड फ्रंट फेंडर, और बॉडी पैनल और एप्रन पर क्रोम गार्निशिंग फिनिशिंग दी गई है। जिसके इसका लुक काफी प्रीमियम दिख रहा है।

    कलर ऑप्शन

    पहले होंडा एक्टिवा में कुछ 6 कलर ऑप्शन मिलते थे, लेकिन कंपनी ने इसे अब कम करके 5 कर दिया है, जिसमें अब पर्ल नाइट स्टार्ट ब्लैक, हेवी ग्रे मेटैलिक (ड्रम वेरिएंट में उपलब्ध नहीं), रिबेल रेड मेटैलिक, पर्ल प्रेशियस व्हाइट और मिड नाइट ब्लू मेटैलिक शामिल हैं।

    2023 Honda Activa 125 इंजन

    होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने OBD2 compliance को अपने स्कूटर के इंजन में जोड़ा है। इस बीच, स्कूटर 123.97cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड मोटर को बरकरार रखता है जो 6,500rpm पर 8.18bhp का मैक्सिमम पावर और 5,000rpm पर 10.3Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है।

    2023 Honda Activa 125 कीमतें

    2023 Honda Activa 125 का बेस मॉडल की कीमत 78,920 हजार रुपये है, वहीं टॉप मॉडल की कीमत 88,093 एक्स-शोरूम दिल्ली है। आइये जानते हैं वेरिएंट के अनुसार सभी की कीमतें।

    Drum: Rs. 78,920

    Drum Alloy: Rs. 82,588

    Disc: Rs. 86,093

    H-Smart: Rs. 88,093