Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में लॉन्च हुई सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज पर देगी 135 किमी रेंज

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Tue, 31 Jan 2023 08:59 AM (IST)

    EcoDryft एक बेसिक कम्यूटर मोटरसाइकिल की तरह दिखती है। इसमें एंगुलर हेडलैंप फाइव-स्पोक एलॉय व्हील सिंगल-पीस सीट आदि मिलते हैं। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल चार कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगी जिसमें ब्लैक ग्रे ब्लू और रेड कलर शामिल हैं। (जागरण फोटो)

    Hero Image
    PURE EV इलेक्ट्रिक बाइक भारत में हुई लॉन्च

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। हैदराबाद बेस्ड इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माण करने वाली कंपनी प्योर ईवी ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च की है। कंपनी ने PURE EV EcoDryft की कीमतों का खुलासा किया है, जहां इसकी कीमत 99,999 रुपये, एक्स-शोरूम दिल्ली (राज्य सरकार की सब्सिडी सहित) शुरू होती है। यह इलेक्ट्रिक बाइक इस समय देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक में शामिल हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेंज में भी कमाल

    इस समय इतनी रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत भी 1 लाख रुपये के ऊपर है, वहीं इतनी किफायती कीमत में इस बाइक को लॉन्च करना ईवी खरीददार के लिए अच्छा हो गया है। PURE EV के अनुसार ecoDryft इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.0 kWh बैटरी पैक है, जो AIS 156 प्रमाणित है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक एक बार चार्ज होने के बाद 135 किमी तक चल सकती है। आपको बता दें, इसके लिए टेस्ट राइड पहले से ही खुली हैं।

    PURE EV ecoDryft इलेक्ट्रिक बाइक की खासियत

    डिजाइन की बात करें तो EcoDryft एक बेसिक कम्यूटर मोटरसाइकिल की तरह दिखती है। इसमें एंगुलर हेडलैंप, फाइव-स्पोक एलॉय व्हील, सिंगल-पीस सीट आदि मिलते हैं। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल चार कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगी, जिसमें ब्लैक, ग्रे, ब्लू और रेड कलर शामिल हैं।

    Pure EV EcoDryft में 75 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड और 3 राइड मोड मिलते हैं, जिसमें 45 किमी प्रति घंटे पर ड्राइव मोड; 60 किमी प्रति घंटे पर क्रॉस ओवर मोड; और 75 किमी प्रति घंटे पर थ्रिल मोड शामिल है। EcoDryft थ्रिल मोड सबसे फास्ट है जहां ड्राइवर 5 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से जा सकते हैं। वहीं 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में इसे 10 सेकंड का समय लगता है।

    यह भी पढ़ें

    Nissan में अपनी हिस्सेदारी कम करेगी Renault, 28 फीसदी कटौती का फैसला

    Mahindra Scorpio Classic की बढ़ी कीमतें, चेक करें नई प्राइस लिस्ट