Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Piaggio Ape ने लॉन्च किए दो इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, फुल चार्जिंग में मिलेगी 236Km की ड्राइविंग रेंज

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 06:16 PM (IST)

    Piaggio व्हीकल्स ने भारतीय बाजार में Ape E-City Ultra और Ape E-City FX Maxx नामक दो नए इलेक्ट्रिक ऑटो लॉन्च किए हैं। E-City Ultra 236 किमी की रेंज और 9.55 kW पावर प्रदान करता है जबकि FX Maxx 174 किमी की रेंज और 7.5 kW पावर देता है। इन इलेक्ट्रिक ऑटो में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.30 लाख रुपये है।

    Hero Image
    Piaggio ने भारत में लॉन्च किए दो नए इलेक्ट्रिक ऑटो

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Piaggio व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने भारतीय बाजार में एक साथ दो इलेक्ट्रिक ऑटो को लॉन्च किया है। इन्हें लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक तीन-पहिया वाहनों के लाइनअप को बढ़ाया है। कंपनी ने दो नए मॉडल Ape E-City Ultra और Ape E-City FX Maxx को लॉन्च किया है। कंपनी इन दोनों इलेक्ट्रिक ऑटो को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ही लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ लेकर आई है। आइए इन दोनों के बारे में विस्तार में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Piaggio Ape E-City Ultra

    यह एकदम नया Ape E-City Ultra इलेक्ट्रिक ऑटो है। इसमें 10.2 kWh की बैटरी दी गई है, जिसके फुल चार्ज होने के बाद 236 किमी तक इसे चलाया जा सकता है। इसमें लगे हुए इलेक्ट्रिक मोटर 9.55 kW की पावर और 40 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 28% की ग्रेडेबिलिटी, क्लाइम्ब असिस्ट मोड और 3 किलोवाट चार्जर के साथ फास्ट-चार्जिंग बैटरी दी गई है। इसमें इंटेलिजेंट टेलीमैटिक्स, लाइव ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग और एक डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है, जो चार्ज की स्थिति, खाली होने तक की दूरी और सिस्टम अलर्ट जैसी जानकारी मिलती है।

    Piaggio Ape E-City FX Maxx

    इसे एक बड़ा अपग्रेड दिया गया है। इसमें 8.0 kWh की बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज होने के बाद 174 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी। इसमें लगे हुए मोटर 7.5 kW की पावर और 30 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 19% की ग्रेडेबिलिटी दी गई है, जिसे शहर की सवारी को देखकर दिया गया है। इसके साथ ही इसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ अपग्रेड किया गया है।

    कितनी है कीमत?

    भारत में Ape E-City Ultra को 3.88 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी इस पर 5 साल/2,25,000 किमी की वारंटी खरीदारों को ऑफर भी कर रही है। Ape E-City FX Maxx को भारत में 3.30 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Lohia ने Youdha इलेक्‍ट्रिक ऑटो किया लॉन्‍च, एक बार चार्ज के बाद मिलेगी 227 किलोमीटर की रेंज, जानें कितनी है कीमत