Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ola ने लॉन्च किए जेनरेशन 3 पर बेस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर, बड़ी बैटरी के साथ मिली ज्यादा ड्राइविंग रेंज

    Updated: Fri, 31 Jan 2025 01:16 PM (IST)

    ओला इलेक्ट्रिक की Ola Gen 3 platform बेस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च हो गए हैं। कंपनी ने जनरेशन 3 के तहत ई-स्कूटर लाइनअप में कई नए अपडेट दिए हैं। इस अपडेट के साथ ही कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में परफॉरमेंस और फीचर्स में कई बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं कि Ola Gen 3 platform तहत आइए इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या नया मिला है।

    Hero Image
    Ola Gen 3 platform बेस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। ओला इलेक्ट्रिक ने Ola Gen 3 platform पर बेस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। इसके बाद से अब कंपनी के पोर्टफोलियो जेन-2 और जेन-3 के प्रोडक्शन शामिल हो गई है। कंपनी ने जेन-3 प्लेटफॉर्म के स्कूटर को लॉन्च करने के साथ ही उसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिनकी डिलीवरी फरवरी के बीच से शुरू की जाएगी। आइए जानते है कि जेन-3 प्लेटफॉर्म में क्या नया मिला है और अब जेन-2 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के नई कीमत क्या है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कीमत

    Ola S1 X

    1. 2kWh:  79,999 रुपये (एक्स-शोरूम)
    2. 3kWh: 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम)
    3. 4kWh: 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम)

    Ola S1 X+

    1. 4kWh: 1,07,999 रुपये (एक्स-शोरूम)

    Ola S1 Pro

    1. 3kWh: 1,14,999 रुपये (एक्स-शोरूम)
    2. 4kWh: 1,34,999 रुपये (एक्स-शोरूम)

    Ola S1 Pro+

    1. 4kWh: 1,54,999 रुपये (एक्स-शोरूम)
    2. 5.3kWh: 1,69,999 रुपये (एक्स-शोरूम)

    ola gen 3 platform price

    Ola Gen 3 platform में क्या नया है?

    1. जनरेशन-3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को नई रेंज के साथ अब सभी स्कूटरों में ब्रेक-बाय-वायर तकनीक दी गई है, जो जनरेशन-2 की तुलना में 15% ज्यादा रेंज देगा। इसमें पेटेंटेड ब्रेक सेंसर भी दिया गया है, जो पहले से ज्यादा बेहतर ब्रेकिंग प्रदान करेगा। इसमें सिंगल-चैनल ABS के साथ ही डुअल ABS भी दिया गया है।
    2. जनरेशन-3 इलेक्ट्रिक स्कूटर में हब मोटर की जगह पर मिड-माउंटेड मोटर दिया गया है। इसके साथ ही, इसमें बेल्ट-ड्राइव की जगह पर चेन-ड्राइव दिया गया है, जिसकी वजह से इसका पावरट्रेन पहले से बेहतर हो गया है।
    3. इलेक्ट्रिक स्कूटर के सभी इलेक्ट्रॉनिक्स को कंट्रोल करने के लिए इंटीग्रेटेड बोर्ड दिया गया है, जो मैनिफंकशनिटी एफिशिएंसी को और भी बेहतर कर देता है। इसमें DIY मोड के साथ मूव OS 5 दिया गया है, जिसकी वजह से   रीजन ब्रेकिंग और थ्रॉटल रिस्पॉन्स पर कंट्रोल बेहतर हो गया है। इसमें स्मार्ट वॉच ऐप इंटीग्रेशन को रोड ट्रिप मोड, भारत मोड दिया गया है।

    ola gen 3 platform

    चार वेरिएंट हुए लॉन्च

    Ola Gen 3 platform के तहत ओला इलेक्ट्रिक ने चार वेरिएंट में स्कूटर्स को लॉन्च किया है, जो S1X, S1 Pro और S1 Pro+ है। आइए जानते हैं कि इन तीनों को किन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

    1. Ola S1X

    यह Gen-3 का बेस वेरिएंट है। इसमें  4.3-इंच का कलर LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसे तीन बैटरी पैक ऑप्शन के साथ लाया गया है, जो 2kWh, 3kWh और 4kWh है।

    1. 2kWh: यह सिंगल चार्ज में 108 km किलोमीटर तक की रेंज देगा। इसमें 7kW का मोटर लगाया गया है। इसकी टॉप स्पीड 101 kmph है।
    2. 3kWh: यह सिंगल चार्ज में 176 km किलोमीटर तक का रेंद देगा। इसमें भी 7kW का मोटर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी टॉप स्पीड 115 kmph है।
    3. 4kWh: यह फुल चार्ज के बाद 242 km किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देगा। इसमें भी 7kW का मोटर दिया गया है। इसकी टॉ स्पीड 123 kmph है।

    2. Ola S1 X+

    इसे केवल 4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो फुल चार्ज होने के बाद 242 km तक का ड्राइविंग रेंज देगा। इसमें 11 kW का मोटर दिया गया है, जिसकी मदद से S1 X+ को 125 kmph की स्पीड तक ले जाया जा सकता है। S1X+ में फ्रंट डिस्क ब्रेक भी दिया गया है।

    3. Ola S1 Pro

    इसे दो बैटरी पैक 3kWh और 4kWh के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें  7-इंच टचस्क्रीन, रियर डिस्क ब्रेक, सिंगल-चैनल ABS के साथ ही नए और प्रीमियम डिज़ाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं।

    1. 3kWh: इसमें दी गई इस बैटरी के फुल चार्ज होने के बाद 176 km किमी तक की रेंज मिलेगी। इसमें 11kW मोटर दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 125 kmph है।
    2. 4kWh: यह बैटरी सिंगल चार्ज में 242 km तक का ड्राइविंग रेंज देगा। इसमें भी 11kW मोटर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी टॉप स्पीड 125kmph है।

    4. Ola S1 Pro+

    इसे भी S1 Pro की तरह ही दो बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया गया है, लेकिन इसमें 4kWh और 5.3kWh की बैटरी दी गई है। यह Ola Electric का नया फ्लैगशिप है और इसे पहली बार लॉन्च किया गया है। इसमें डुअल-चैनल ABS दिया गया है। यह केवल 2.1 सेकंड 0-40 किमी तक की स्पीड पकड़ लेगा।  

    1. 4kWh: यह बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 242km तक का रेंज देगा। इसमें 13kW का मोटर दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 141 kmph है।
    2. 5.3kWh: यह बैटरी सिंगल चार्ज में 320 km तक का ड्राइविंग रेंज देगा। इसमें 13kW का मोटर दिया गया है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 141 kmph है।

    Ola Gen 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत

    ola gen 2 electric scooter price

    Ola S1 X

    1. 2kWh:  69,999 रुपये (एक्स-शोरूम)
    2. 3kWh: 79,999 रुपये (एक्स-शोरूम)
    3. 4kWh: 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम)

    Ola S1 Pro

    1. 4kWh: 1,14,999 रुपये (एक्स-शोरूम)

    ओला इलेक्ट्रिक ने अपने जनरेशन 2 स्कूटरों पर 35,000 रुपये तक की छूट जारी रखने की घोषणा की है।

    ola gen 2 and gen 3 electric scooters

    यह भी पढ़ें- नई Honda Activa 110 लॉन्च; स्कूटर अब पहले से ज्यादा देगा माइलेज, नए फीचर्स भी मिले