विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odysse Electric ने लॉन्‍च कर दी भारत की सबसे सस्‍ती इलेक्ट्रिक स्‍पोर्ट्स बाइक Evoqis Lite, जानें कीमत और फीचर्स

Published: Mon, 28 Apr 2025 02:00 PM (IST)

Odysse Evoqis Lite भारत में इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बाइक और स्‍कूटर की बिक्री करने वाली निर्माता ओडिसी की ओर से ...और पढ़ें

ओडिसी इलेक्ट्रिक ने सबसे सस्‍ती इलेक्ट्रिक स्‍पोर्ट्स बाइक को लॉन्‍च किया।
ओडिसी इलेक्ट्रिक ने सबसे सस्‍ती इलेक्ट्रिक स्‍पोर्ट्स बाइक को लॉन्‍च किया।

HighLights

  1. Odysse Electric ने लॉन्‍च की नई इलेक्ट्रिक बाइक
  2. Evoqis Lite नाम से लॉन्‍च की सबसे सस्‍ती ई-बाइक
  3. 1.18 लाख रुपये में मिलेगी स्‍पोर्ट्स इलेक्ट्रिक बाइक

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में जिस तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है उसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से नए उत्‍पादों को लगातार पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। 28 अप्रैल 2025 को ओडिसी इलेक्ट्रिक की ओर से देश की सबसे सस्‍ती इलेक्ट्रिक स्‍पोर्ट्स बाइक को लॉन्‍च किया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। किस तरह के फीचर्स के साथ इसे ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई देश की सबसे सस्‍ती इलेक्ट्रिक बाइक

ओडिसी इलेक्ट्रिक की ओर से भारत की सबसे सस्‍ती स्‍पोर्ट्स इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्‍च कर दिया गया है। बाइक को Evoqis Lite नाम दिया गया है और इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है।

कितनी दमदार बैटरी और मोटर

निर्माता के मुताबिक बाइक में 60V की बैटरी को दिया गया है। जिसे फुल चार्ज करने के बाद 90 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें लगी मोटर से इसे अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड मिलती है।  

कैसे हैं फीचर्स

Odysse Electric Bike Evoqis Lite बाइक में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इसमें की-लैस इग्‍निशन, मल्‍टीपल ड्राइविंग मोड्स, मोटर कट-ऑफ स्विच, एंटी थेफ्ट लॉक, स्‍मार्ट बैटरी और Cobalt Blue, Fire Red, Lime Green, Magna White and Black रंंगों के विकल्‍प दिए गए हैं।

अधिकारियों ने कही यह बात

नई बाइक के लॉन्‍च पर ओडिसी इलेक्ट्रिक के फाउंडर नमिन वोरा ने कहा‍ कि इस लॉन्च के साथ, हम स्पोर्टी राइड को पहले से कहीं ज़्यादा सुलभ बना रहे हैं। यह प्रदर्शन और किफ़ायतीपन का एक बेहतरीन मिश्रण है, जिसे उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो बिना किसी समझौते के रोमांच चाहते हैं और साथ ही पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुँचाना चाहते।

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक Odysse Electric Evoqis Lite बाइक की एक्‍स शोरूम कीमत 1.18 लाख रुपये रखी गई है।

किनसे है मुकाबला

ओडिसी की नई बाइक को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में लॉन्‍च किया गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Revolt, Oben Rorr, Ola, Kabira, Matter जैसी निर्माताओं की इलेक्‍ट्रिक बाइक्‍स के साथ होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।