विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नई Royal Enfield Scram 440 लॉन्च; बड़ा इंजन, नया डिजाइन और इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिला

Published: Wed, 22 Jan 2025 08:00 PM (IST)

Royal Enfield Scram 440 Launched भारत में नई रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 लॉन्च हो गई है। इसे बड़ा इंजन डिजाइन ...और पढ़ें

नई Royal Enfield Scram 440 भारत में लॉन्च हुई।
नई Royal Enfield Scram 440 भारत में लॉन्च हुई।

HighLights

  1. Royal Enfield Scram 440 Trail की कीमत 2.08 लाख रुपये।
  2. Royal Enfield Scram 440 Force की कीमत 2.15 लाख रुपये।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नई Royal Enfield Scram 440 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। बाइक में पहले के मुकाबले बड़ा इंजन, नए डिज़ाइन, नई हेडलाइट और नए इंस्ट्रूमेंट कंसोल से लैस किया गया है। इसके साथ ही बाइक में और भी कई बदलाव किया गया है। आइए जानते हैं कि नई Royal Enfield Scram 440 को किन नए फीचर्स से लैस किया गया है।

कीमत

Royal Enfield Scram 440 को दो वेरिएंट में लाया गया है, जो ट्रेल और फोर्स है। इसके ट्रेल वेरिएंट में स्पोक व्हील और ट्यूब टायर दिया गया है, जबकि फोर्स वैरिएंट में एलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर का इस्तेमाल किया गया है। बाइक को 5 कलर ऑप्शने के साथ लॉन्च किया गया है, जो नीला, हरा, ग्रे और टील है।

  • Royal Enfield Scram 440 Trail (नीला और हरा) - 2.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
  • Royal Enfield Scram 440 Force (नीला, ग्रे और टील) - 2.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

भारतीय बाजार में नई रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 का मुकाबला नई riumph Scrambler 400X और Yezdi Scrambler से देखने के लिए मिलेगा।

Royal Enfield Scram 440

क्या मिला नया

  • नए रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 में रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 जैसा ही साइज दिया गया है। इसमें एक बिल्कुल नई एलईडी हेडलाइट, एक बड़ा ईंधन टैंक, एक नई सीट और एक ट्वीक्ड टेल सेक्शन को शामिल किया गया है, जिसकी वजह से यह पहले की तुलना में पतली दिखाई देती है।
  • बाइक में 443cc, एयर और ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 25.4 PS की पावर और 34 Nm का टॉर्क (पहले से 1.1PS और 2Nm ज्यादा) जनरटे करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, वहीं पिछले मॉडल में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया था।

फीचर्स

Royal Enfield Scram 440 के निम्नलिखित फीचर्स

  • बिल्कुल नई LED हेडलाइट
  • एक नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल
  • नई सिंगल-पीस सीट
  • एक USB चार्जिंग पोर्ट
  • ट्रिपर नेविगेशन पॉड
  • गोल रियर-व्यू मिरर

Royal Enfield Scram 440

ब्रेकिंग सिस्टम

नई Scram 440 में 190 मिमी व्हील ट्रैवल के साथ 41 मिमी टेलीस्कोपिक फोर्क और 180 मिमी व्हील ट्रैवल के साथ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसमें आगे की तरफ 300 मिमी डिस्क और पीछे की तरफ 240 मिमी डिस्क ब्रेक दी गई है। इसमें डुअल-चैनल ABS भी दिया गया है। बाइक में 19 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर व्हील दिए गए हैं, जिसमें 100 सेक्शन के फ्रंट और 120 सेक्शन के रियर ब्लॉक पैटर्न टायर का इस्तेमाल किया गया है। इसके ट्रेल वेरिएंट में स्पोक व्हील और ट्यूब वाले टायर लगाए गए हैं। इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 15 लीटर है।

यह भी पढ़ें- Auto Expo 2025 में Yamaha ने पेश की दो फ्यूल टैंक वाली बाइक, कई एडवांस फीचर्स से भी है लैस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।