Mahindra XUV 3XO का नया वेरिएंट लॉन्च, स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स से है लैस
महिंद्रा ऑटो ने भारत में अपनी पॉपुलर Mahindra XUV 3XO REVX वेरिएंट को लॉन्च किया है। यह नया REVX वेरिएंट पेट्रोल इंजन के साथ आता है और इसमें हल्के कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। REVX ट्रिम लाइन को चार वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। XUV 3XO REVX में सुरक्षा और आराम का भी ध्यान रखा गया है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा ऑटो ने अपनी पॉपुलर Mahindra XUV 3XO REVX ने वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया है। इस नए REVX वेरिएंट को केवल पेट्रोल इंजन के साथ लेकर आया गया है। इस नए ट्रिम में हल्के कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं। इस वेरिएंट में बाकी वेरिएंट की तुलना में ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं। आइए Mahindra XUV 3XO REVX नए वेरिएंट के बारे में विस्तार में जानते हैं।
Mahindra XUV 3XO REVX की कीमत
नई XUV 3XO REVX ट्रिम लाइन को चार वेरिएंट REVX M, REVX M(O), REVX A, और REVX A AT में पेश किया गया है। REVX M, MX2 पर बेस्ड है, इसके बावजूद यह MX2 Pro से 60,000 रुपये सस्ता है। REVX M(O) भी MX2 Pro से कम कीमत में मिल रही है। REVX A, मिड-स्पेक XUV 3XO AX5 पर बेस्ड है, लेकिन इसकी कीमत AX5 से करीब 60,000 रुपये ज्यादा खर्च करने पर अधिक फीचर्स मिलते हैं। इन चारों को 8.94 लाख रुपये से लेकर 12.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के बीच लेकर आया गया है।
Mahindra XUV 3XO पेट्रोल वेरिएंट की कीमत (रुपये में, लाख) | ||
---|---|---|
Petrol-MT | Petrol-AT | |
MX1 | 7.99 | - |
REVX M | 8.94 | - |
REVX M(O) | 9.44 | - |
MX2 Pro | 9.54 | 10.54 |
MX3 | 9.74 | 11.40 |
MX3 Pro | 9.99 | 11.69 |
AX5 | 11.19 | 12.69 |
REVX A T-GDI | 11.79 | 12.99 |
AX5L T-GDI | 12.62 | 13.94 |
AX7 T-GDI | 12.80 | 13.99 |
AX7L T-GDI | 13.99 | 15.80 |
नए वेरिएंट की कीमत
इंजन | ट्रांसमिशन | REV X M | REV X M (O) | REV X A |
---|---|---|---|---|
1.2 L mStallion TCMPFi | MT | 8.94 L लाख रुपये | 9.44 लाख रुपये | - |
1.2 L mStallion - TGDi | MT | - | - | 11.79 लाख रुपये |
AT | - | - | 12.99 लाख रुपये |
Mahindra XUV 3XO REVX का इंजन
नई XUV 3XO REVX ट्रिम लाइन को चार वेरिएंट में लेकर आया गया है, जो REVX M, REVX M(O), REVX A, और REVX A AT है।
- REVX M और REVX M(O): इन दोनों वेरिएंट को 111 hp की पावर जनरेट करने वाले 1.2-लीटर थ्री-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है, जिसे मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
- REVX A और REVX A AT: इन दोनों वेरिएंट में 131 hp की पावर जनरेट करने वाला 1.2-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ लेकर आया गया है।
Mahindra XUV 3XO REVX का एक्सटीरियर
इसे स्टैंडर्ड वेरिएंट से अलग दिखाने के लिए कुछ बाहरी बदलाव किए गए हैं। इसमें ब्लैक 16-इंच के व्हील्स मिलते हैं। इसमें एक बॉडी-कलर्ड ग्रिल दी गई है। इन वेरिएंट्स में ड्यूल-टोन कलर स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसे पांच कलर ऑप्शन टैंगो रेड, एवरेस्ट व्हाइट और गैलेक्सी ग्रे में ब्लैक रूफ मिलती है, जबकि नेबुला ब्लू और स्टील्थ ब्लैक में ग्रे रूफ फिनिश मिलता है।
Mahindra XUV 3XO REVX का इंटीरियर और फीचर्स
- XUV 3XO REVX M: सभी REVX वेरिएंट में स्टैंडर्ड के तौर पर ब्लैक लेदरेट सीटें दी गई हैं, जो केबिन को एक डुअल-टोन लुक देते हैं। इसका सेफ्टी फीचर्स उन वेरिएंट्स के समान हैं जिन पर ये आधारित हैं, REVX की फीचर्स लिस्ट थोड़ी लंबी है। इसमें सीट हाइट एडजस्टमेंट, सभी पिछली सीट के यात्रियों के लिए एडजस्टेबल हेड रेस्ट और कप होल्डर के साथ रियर सीट आर्म रेस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें 10.25-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, 4 स्पीकर्स, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, कीलेस एंट्री और फॉलो-मी-होम हेडलाइट्स दिए गए हैं।
- XUV 3XO REVX M(O): इसमें सिंगल-पेन सनरूफ दिया गया है।
- XUV 3XO REVX A: इसमें पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। इसके साथ ही REVX A में 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 6 स्पीकर्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटर, ऑटो हेडलाइट्स और वाइपर्स, एक रियर वाइपर और डिफॉगर और एक रियर कैमरा दिया गया है।
- इसके अलावा सभी वेरिएंट में 2 ADAS सूट, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियर व्यू मिरर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और कूल्ड ग्लोव बॉक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- Mahindra 15 अगस्त को पेश होंगी 4 नई SUV कॉन्सेप्ट्स, Vision SXT का टीजर जारी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।