होंडा ने लॉन्च की 300 सीसी की अपनी प्रीमियम बाइक, जानें इसमें क्या है खास?
इसमें 293cc ऑयल-कूल्ड 4-वाल्व SOHC इंजन लगाया गया है जो 7500rpm पर 24bhp और 5500rpm पर 25.6Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसको होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। होंडा ने आज भारतीय बाजार में अपनी ऑल-न्यू होंडा सीबी300एफ मोटरसाइकिल लॉन्च की है। नई मोटरसाइकिल को विशेष रूप से Hondas के प्रीमियम BigWing डीलरशिप नेटवर्क के माध्यम से बेचा जाएगा। यह ब्रांड के नए Honda CB300R और CB350 ट्विन्स के साथ बैठेगा। आइये जानते हैं इस बाइक की फीचर्स से लेकर कीमत तक की सारी डिटेल्स।
वेरिएंट अनुसार कीमतें
नई Honda CB300F को दो वेरिएंट- डीलक्स और डीलक्स प्रो में पेश किया गया है, जिसकी कीमत क्रमशः 2,26 लाख रुपये और 2.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है। मोटरसाइकिल 3 रंग विकल्पों में आएगी, जिसमें मैट एक्सी ग्रे मैटेलिक, मैट मार्वल ब्लू मैटेलिक और स्पोर्ट्स रेड कलर ऑप्शंस शामिल हैं।
Honda CB300F फीचर्स
फीचर्स की लिहाज से देखा जाए तो होंडा की ये बाइक आधुनिक है। होंडा बिगविंग के पास वर्तमान में 100 टचप्वाइंट हैं, जिसे 2025 तक दोगुना कर दिया जाएगा। इच्छुक ग्राहक नई होंडा सीबी300एफ को अपने नजदीकी होंडा बिगविंग शोरूम या ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। नई Honda CB300F फुल LED हेडलैंप और टर्न इंडिकेटर्स और LED टेल-लाइट्स के साथ आती है। इसमें फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलता है।
Honda CB300F पॉवरट्रेन
नई Honda CB300F को पॉवर देने के लिए इसमें 293cc ऑयल-कूल्ड 4-वाल्व SOHC इंजन लगाया गया है, जो 7,500rpm पर 24bhp और 5,500rpm पर 25.6Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसको होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
Honda CB300F डॉयमेंशन
डॉयमेंशन की बात करें तो नई Honda CB300F 2,084mm लंबी, 765mm चौड़ी और 1,075mm उंची है और इसका व्हीलबेस 1,390mm है। मोटरसाइकिल का ग्राउंड क्लियरेंस 177mm है और सीट की ऊंचाई 789mm है। कर्ब वेट 153kg है, जबकि फ्यूल टैंक की क्षमता 14.1-लीटर है।