Auto Expo से पहले नई Honda CB650R लॉन्च, नए कलर समेत एडवांस फीचर्स से हुई लैस
Honda CB650R launch in India नई Honda CB650R और CBR650R को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही बाइक को नए कलर के साथ ही एडवांस फीचर्स से लैस किया गया है। कंपनी इन मोटरसाइकिल को लॉन्च करने के साथ ही बुकिंग भी शुरू कर दी है। इनकी डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू होगी। इन्हों Auto Expo में शोकेस किया जाएगा।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने ऑटो एक्सपो 2025 से पहले नई Honda CB650R और CBR650R को भारत में लॉन्च कर दिया है। 2025 होंडा CB650R नेकेड पेशकश है, वहीं CBR650R फुल-फेयर्ड स्पोर्ट टूरर बाइक है। इन दोनों बाइक के लॉन्च के साथ ही इनकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इन बाइक के डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू भी कर दी जाएगी। इन दोनों को भी भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया जाएगा।
क्या मिला नया
अपडेटेड होंडा CB650R को ऑटो एक्सपो 2025 से पहले भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे पिछले मॉडल की तुलना में कई अपडेट दिए गए हैं। इसे नियो-रेट्रो स्टाइलिंग को पहले की तरह बरकरार रखा गया है, लेकिन केड पेशकश में शार्प टैंक एक्सटेंशन हैं जो एयर इनटेक को पहले की तरह रखा गया है। इसके टेल सेक्शन को शार्प लुक को अपडेट किया गया है। इसमें नया 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो पहले की तुलना में ज्यादा डेटा देता है। वहीं, अब यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
Honda CB650R के फीचर्स
- अपडेटेड CB650R में 649 cc इनलाइन फोर-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 12,000 rpm पर 93.8 bhp की पावर और 9,500 rpm पर 63 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें दिए गए मोटर को असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के के साथ जोड़ा गया है।
- इसके अपग्रेड मॉडल में शोवा (SFF-BP) फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक को शामिल किया गया है। ब्रेकिंग परफॉर्मेंस फ्रंट में डुअल रेडियल-माउंटेड 310 मिमी फ्लोटिंग डिस्क और रियर में 240 मिमी सिंगल डिस्क का इस्तेमाल किया गया है। इसमें बेहतर सुरक्षा के लिए डुअल-चैनल ABS दिया गया है।
- नई अपडेट CB650R को दो नए कलर ऑप्शन में लाया गया है, जो कैंडी क्रोमोस्फीयर रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मेटालिक है।
कीमत
नई Honda CB650R को भारतीय बाजार में 9.20 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। इसकी डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू किया जाएगा। बाइक प्रीमियम होंडा बिग विंग डीलरशिप के माध्यम से बेची जाएंगी। इसके साथ ही Honda CBR650R के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। इसे ग्रांड प्रिक्स रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक दो नए कलर दिए गए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।