Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नई Honda CBR650R भारत में हुई लॉन्च, Auto Expo 2025 में भी होगी शोकेस

    Updated: Wed, 15 Jan 2025 03:20 PM (IST)

    Honda CBR650R Launch in India होंडा टू-व्हीलर ने नई CBR650R को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू की जाएगी। इसे लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसमें ऑल-एलईडी लाइट्स TFT डिस्प्ले समेत कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ट्विन LED हेडलाइट्स फेयरिंग पर कट और क्रीज और अपस्वेप्ट टेल दी गई है।

    Hero Image
    नई Honda CBR650R ऑटो एक्सपो 2025 में पेश होगी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 2025 Honda CBR650R को होंडा टू-व्हीलर जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश भी करने वाली है। यह पिछली से काफी अलग है। इसे ज्यादा स्पोर्ट लुक समेत आकर्षक ग्रैंड प्रिक्स रेड कलरवे के साथ लेकर आया गया है। आइए जानते हैं कि 2025 Honda CBR650R किन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिजाइन

    • नई Honda CBR650R का डिजाइन पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प और एंग्री दिया गया है। इसमें लीटर-क्लास CBR की डिजाइन को जारी रखा गया है। बाइक को ट्विन LED हेडलाइट्स, फेयरिंग पर कट और क्रीज और अपस्वेप्ट टेल दिया गया है, जो मिलकर CBR650R को एक शानदार स्पोर्टी लुक देते हैं। इसमें एक अट्रैक्टिव ग्रैंड प्रिक्स रेड कलरवे में लाया गया है।
    • इसके साथ ही इसके बॉडी वर्क के नीचे, एक स्टील डायमंड फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जिसे शोवा SFF USD फोर्क और 10-स्टेप प्रीलोड एडजस्टमेंट के साथ एक मोनोशॉक के जरिए सस्पेंड किया गया है। बाइक में आगे और पीछे दोनों तरफ ही 17 इंच के पहिए लगाए गए हैं। वहीं, इसके ब्रेकिंग की बात करें तो इसमें आगे की तरफ ट्विन डिस्क और पीछे की तरफ डिस्क ब्रेक दिया गया है, जिससे इसकी ब्रेकिंग सिस्टम काफी बेहतर हुई है।

    Honda CBR650R

    इंजन

    नई Honda CBR650R में  649cc, लिक्विड-कूल्ड, फोर-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें लगा हुआ इंजन 12,000rpm पर 93 bhp की पावर और 9,500rpm पर 63 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, इसके इंजन को छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कंपनी इसे ई-क्लच वेरिएंट के साथ भी पेश कर सकती है। इसमें कुछ सर्वो मोटर दिए गए हैं, जो गियर शिफ्टिंग में मदद करते हैं। नए Honda CBR650R के फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑल-एलईडी लाइट्स, TFT डिस्प्ले समेत और भी कई बेहतरीन फीचर्स से लैस किया गया है।

    Honda CBR650R

    फीचर्स और कीमत

    कंपनी इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Honda CB650R की एक्स-शोरूम कीमत 9.20 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, Honda CBR650R की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये निर्धारित की गई है। कंपनी इनकी बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Auto Expo 2025 में Yamaha पेश करेगी ये Bikes, लिस्ट में MT-09 और Tenere 700 शामिल