Kinetic Green और Tonino Lamborghini ने भारत में लॉन्च की लग्जरी गोल्फ कार्ट, जानिए कितनी कीमत और फीचर्स
Kinetic Green और Tonino Lamborghini ने मिलकर लग्जरी गोल्फ कार्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह गोल्फ कोर्स लग्जरी रिजार्ट्स और एयरपोर्ट्स के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। सिंगल चार्ज में इसे कितने किलोमीटर चलाया जा सकेगा। इसमें किस तरह के फीचर्स मिलेंगे। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में सामान्य उत्पादों के साथ ही लग्जरी उत्पादों की भी काफी ज्यादा मांग रहती है। इसी को देखते हुए Kinetic Green और Tonino Lamborghini की ओर से लग्जरी गोल्फ कार्ट को लॉन्च किया गया है। इसमें किस तरह की खासियतों को दिया गया है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च हुई लग्जरी गोल्फ कार्ट
भारत की Kinetic Green और इटली की Tonino Lamborghini की ओर से लग्जरी गोल्फ कार्ट को देश में लॉन्च किया गया है। यह उत्पाद दोनों कंपनियों की ओर से संयुक्त तौर पर बनाया गया है।
इटली में हुई डिजाइन
लग्जरी गोल्फ कार्ट को इटली में डिजाइन किया गया है और इसका उत्पादन भारत में किया गया है। इस कार्ट को गोल्फ कोर्स, लग्जरी रिजार्ट्स, एयरपोर्ट्स और औद्याेगिक परिसर में उपयोग के लिए ऑफर किया गया है।
क्या है खासियत
लग्जरी गोल्फ कार्ट में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें दो, चार, छह और आठ सीटों का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा इसमें इंटेलीजेंट डैशबोर्ड, वायरलेस चार्जिंग, एलईडी लाइट्स, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, स्मार्ट स्टोरेज, फोल्डेबल विंडशील्ड, सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर तक की रेंज को दिया गया है। इसमें लगी मोटर से इसे 45 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। साथ ही 30 फीसदी ग्रेडिबिलिटी जेनरेट करने में सक्षम है। कार्ट को लेफ्ट हैंड ड्राइव के साथ ऑफर किया गया है, लेकिन इसे राइट हैंड ड्राइव के साथ भी खरीदा जा सकता है।
किन देशों पर होगा फोकस
लॉन्च के साथ ही इस बात की जानकारी भी दी गई है कि निर्माताओं का सबसे पहले किन देशों पर फोकस रहेगा। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले बहरीन, थाईलैंड, मालदीव और न्यूजीलैंड में लग्जरी गोल्फ कार्ट को ऑफर किया जाएगा। इसके बाद यूरोप के देशों में भी इसे बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।
कितनी है कीमत
निर्माताओं की ओर से इसे दो वेरिएंट्स जेनेसिस और प्रेस्टीज में लॉन्च किया गया है। जिसमें से बेस वेरिएंट जेनेसिस की शुरुआती कीमत 10 हजार अमेरिकी डॉलर है और टॉप वेरिएंट प्रेस्टीज की शुरुआती कीमत को 14 हजार अमेरिकी डॉलर रखा गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।