विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kia Seltos की नई जेनरेशन भारत में पेश हुई, बेहतरीन फीचर्स के साथ मिला दमदार इंजन, अब होगी Creta, Sierra कों टेंशन

Published: Wed, 10 Dec 2025 01:55 PM (IST)

वाहन निर्माता किआ की ओर से भारत में नई जेनरेशन Kia Seltos को पेश कर दिया है। किआ की ओर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पेश हुई नई जेनरेशन किआ सेल्‍टॉस

  2. मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में हुई पेश

  3. नए फीचर्स और डिजाइन के साथ पेश हुई

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर आज नई जेनरेशन Kia Seltos को पेश कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किन एसयूवी से इसका सीधा मुकाबला होगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

पेश हुई नई जेनरेशन Kia Seltos

किआ की ओर से नई जेनरेशन सेल्‍टॉस को पेश कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी में डिजाइन में बदलाव के साथ ही कई नए फीचर्स को भी ऑफर किया है। इसमें मेटल एक्सेंट के साथ नया डिजिटल टाइगर फेस, स्क्डि प्‍लेट के साथ स्‍टारमैप एलईडी लाइट्स को दिया गया है।

क्‍या है खासियत

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में नए डिजाइन के साथ ग्‍लोबल स्‍तर पर ऑफर किया जाने वाला K3 प्‍लेटफॉर्म दिया है। इसके साथ ही एसयूवी में नया बंपर, फ्रंट‍ ग्रिल, लाइट्स को दिया गया है। 

कैसे हैं फीचर्स

किआ की ओर से नई जेनरेशन सेल्‍टॉस में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। एसयूवी में 30 इंच डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसमें इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, इंफोटेनमेट सिस्‍टम शामिल हैं। इसके अलावा इस एसयूवी में वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटिड सीट, 10-वे पावर ड्राइवर सीट, 64 रंग की एंबिएंट लाइट, बोस के आठ स्‍पीकर का ऑडियो सिस्‍टम, नए एसी कंंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 21 सेफ्टी फीचर के साथ Level-2 ADAS, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज जैसे फीचर्स शामिल हैं। 

कितनी है लंबाई-चौड़ाई

नई सेल्टोस की लंबाई 4,460 मिमी, चौड़ाई 1830 मिमी है। इसमें 2,690 मिमी का व्हीलबेस भी दिया गया है। खास बात यह है कि इसको पुरानी जेनरेशन के मुकाबले 90 एमएम ज्‍यादा लंबा बनाया गया है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में तीन इंजन के विकल्‍प दिए गए हैं। जिसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्‍प दिया गया है। एसयूवी में 1.5 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन दिया गया है, जिससे इसे 115 पीएस की पावर और 144 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। दूसरे विकल्‍प के तौर पर इसमें 1.5 लीटर टर्बो इंजन दिया गया है जिससे इसे 160 पीएस की पावर और 253 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। डीजल इंजन के तौर पर इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन दिया है जिससे इसे 116 पीएस की पावर और 250 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही एसयूवी में मैनुअल, आईवीटी, आईएमटी और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प दिए गए हैं।

कब होगी कीमत की घोषणा

निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एसयूवी के लिए आज से बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद जनवरी में इसकी कीमत की घोषणा की जाएगी और फिर डिलीवरी को भी शुरू किया जाएगा।

किनसे है मुकाबला

किआ की ओर से सेल्‍टॉस को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Tata Curvv, Tata Sierra, Tata Harrier, MG Hector, Honda Elevate, Skoda Kushaq जैसी एसयूवी के साथ होगा।