विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda Elevate का ADV Edition हुआ भारतीय बाजार में लॉन्‍च, कितनी है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

Published: Mon, 03 Nov 2025 02:15 PM (IST)

होंडा ने भारतीय बाजार में एलिवेट का एडीवी एडिशन लॉन्च किया है, जो बोल्ड डिजाइन और खास फीचर्स से लैस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. होंडा एलिवेट का एडीवी एडिशन लॉन्च

  2. बोल्ड डिजाइन और नए फीचर्स

  3. 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में होंडा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Honda Elevate के ADV Edition को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इसमें किस तरह की खासियत दी गइ हैं। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुआ नया एडिशन

होंडा कार की ओर से ऑफर की जाने वाली एसयूवी एलीवेट के नए एडिशन के तौर पर ADV Edition को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एडिशन में कई तरह की खासियत और फीचर्स को दिया गया है।

क्‍या है खासियत

निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी को सामान्‍य वर्जन के मुकाबले ज्‍यादा बोल्‍ड बनाने की कोशिश की गई है। इसमें अल्फा-बोल्ड प्लस ग्रिल को दिया गया है। इसके अलावा इस एसयूवी में बोल्ड ऑरेंज हाइलाइट्स के साथ हुड डेकल, ब्लैक रूफ रेल, ओआरवीएम, अपर ग्रिल मोल्डिंग, डोर मोल्डिंग, विंडो बेल्टलाइन मोल्डिंग, शार्क फिन एंटीना और हैंडल्स, फेंडर पर एडीवी लोगो, नारंगी फॉग लाइट गार्निश, सामने के दरवाज़े पर एडीवी लेटरिंग डेकल और नारंगी रंग के एक्सेंट वाले काले अलॉय व्हील्‍स, नारंगी हाइलाइट्स के साथ रियर बम्पर स्किड गार्निश, बॉडी-कलर रियर स्किड प्लेट और डुअल-टोन कलर विकल्पों के लिए ब्लैक-आउट सी-पिलर को दिया गया है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिससे इसे 121 पीएस की पावर और 145 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस एसयूवी में छह स्‍पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प भी दिए गए हैं।  

अधिकारियों ने कही यह बात

होंडा कार इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स के उपाध्यक्ष कुणाल बहल ने कहा कि होंडा एलीवेट को अपने बोल्ड लुक और बेहद आकर्षक परफॉर्मेंस के कारण देश भर के ग्राहकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। एलीवेट एडीवी एडिशन को टॉप ट्रिम के रूप में पेश करने के साथ, हमारा लक्ष्य अलग-अलग पसंद वाले ग्राहकों को और अधिक विकल्प प्रदान करना है। इस नए मॉडल में और भी बोल्ड और शार्प डिज़ाइन है, जो होंडा की विश्वसनीय गुणवत्ता और रिफाइनमेंट के साथ स्टाइल का बेहतरीन मिश्रण है, जो इसे हर यात्रा के लिए एक आदर्श साथी बनाता है। हम इस रोमांचक नए एडिशन का अनुभव करने के लिए और अधिक ग्राहकों का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को सिंगल और ड्यूल पेंट के विकल्‍प के साथ लॉन्‍च किया है। जिसकी एक्‍स शाेरूम कीमत 15.29 लाख रुपये से 16.66 लाख रुपये के बीच है।

किनसे है मुकाबला

होंडा की ओर से एलीवेट को भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Harrier, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder जैसी एसयूवी के साथ होता है।