विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Citroen C3 का स्पोर्ट्स एडिशन भारत में लॉन्च, दमदार लुक समेत मिले नए फीचर्स

Published: Tue, 17 Jun 2025 01:44 PM (IST)

सिट्रोएन इंडिया ने भारत में अपनी लोकप्रिय हैचबैक Citroen C3 Sports Edition लॉन्च किया है। यह लिमिटेड-रन एडिशन स्टाइलिश कॉस्मेटिक ...और पढ़ें

Citroen C3 Sports Edition भारत में दमदार लुक के साथ लॉन्च।
Citroen C3 Sports Edition भारत में दमदार लुक के साथ लॉन्च।

HighLights

  1. इसे नया गार्नेट रेड कलर दिया गया है।
  2. कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।
  3. सीट बेल्ट कुशन्स और एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सिट्रोएन इंडिया ने अपनी पॉपुलर हैचबैक Citroen C3 Sports Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे लिमिटेड-रन एडिशन स्टाइलिश कॉस्मेटिक अपग्रेड्स के साथ लेकर आया गया है। इसके साथ ही इसे नए फीचर्स भी दिए गए हैं। इसे सभी वेरिएंट्स (लाइव, फील, और शाइन) में लॉन्च किया गया है। इसे एक नया कलर गार्नेट रेड भी दिया गया है। आइए C3 स्पोर्ट्स एडिशन के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार में जानते हैं।

Citroen C3 Sports Edition की कीमत

वेरिएंट

स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत (रुपये में)

कीमतों में अंतर (रुपये में)

Sport Edition की कीमत (रुपये में)

Live MT

6.23 लाख

+ 21,000

6.44 लाख

Feel MT

6.48 लाख

+ 21,000

6.69 लाख

Feel (O) MT

7.52 लाख

+ 21,000

7.73 लाख

Shine MT

8.16 लाख

+ 21,000

8.37 लाख

Shine Turbo MT

9.36 लाख

+ 21,000

9.57 लाख

Shine Turbo AT

10 लाख

+ 21,000

10.21 लाख

Citroen C3 Sports Edition में क्या नया?

सिट्रोएन C3 स्पोर्ट्स एडिशन में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से काफी अलग बनाते हैं। इससे कार को स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसे नया गार्नेट रेड कलर दिया गया है, जो कार को बोल्ड और डायनामिक लुक देता है। इसमें फ्रंट बम्पर, बोनट, रूफ, टेलगेट, और डोर के निचले हिस्से पर स्पोर्ट्स डुअल-टोन डेकल्स लगाए गए हैं। इसमें C3 Sport बैजिंग भी दी गई है।

Citroen C3 Sports Edition का इंटीरियर

इसमें ब्लैक और रेड लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। सीट्स पर नई ब्लैक और रेड लेदरेट अपहोल्स्ट्री है, जिसपर ‘Sport’ बैजिंग है। ड्राइविंग अनुभव को और स्पोर्ट्सी बनाने के लिए मेटल पैडल्स को शामिल किया गया है। इसमें रेड ‘सिट्रोएन’ लोगो के साथ ब्लैक फैब्रिक मैट्स दिया गया है। इसके साथ ही सीट बेल्ट कुशन्स और एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है।

Citroen C3 Sports Edition के फीचर्स

  • इसे ऑप्शनल टेक किट के साथ लेकर आया गया है, जिसके लिए आपको 15,000 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगें। इसमें वायरलेस फोन चार्जर और ड्राइविंग के दौरान रिकॉर्डिंग और सुरक्षा के लिए डैशकैम दिया गया है। इसके अलावा, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो AC, 4 स्पीकर्स, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और पावर विंडोज जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

  • इसमें पैसेंजर की सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट्स, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और रियर पार्किंग कैमरा जैसी सुविधाएं दी गई है।

Citroen C3 Sports Edition का इंजन

सिट्रोएन C3 स्पोर्ट्स एडिशन में किसी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 82 PS और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। दूसरा 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 110 PS और 190 Nm (मैनुअल) / 205 Nm (ऑटोमेटिक) का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक का ऑप्शन दिया गया है।

यह भी पढ़ें- नए फीचर्स और छह एयरबैग की सेफ्टी के साथ लॉन्‍च हुई Maruti Suzuki 2025 Grand Vitara S CNG, कीमत 13.48 लाख रुपये से शुरू