Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aprilia ने भारत में लॉन्च किए दो नए स्कूटर, प्रीमियम फीचर्स और दमदार इंजन से है लैस

    Updated: Wed, 16 Jul 2025 03:50 PM (IST)

    अप्रिलिया इंडिया ने भारत में Aprilia SR 125 hp.e और Aprilia SR 175 hp.e स्कूटर लॉन्च किए हैं। SR 175 में बड़ा इंजन है और दोनों स्कूटर अपडेटेड कंसोल नए रंग और आधुनिक फीचर्स के साथ आते हैं। SR 125 hp.e में 124.45 cc का इंजन है जबकि SR 175 hp.e में 174.7cc का इंजन है। दोनों में कनेक्टिविटी फीचर्स और TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल है।

    Hero Image
    Aprilia SR 125 hp.e और SR 175 hp.e

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अप्रिलिया इंडिया ने भारत में अपने दो नए स्कूटर Aprilia SR 125 hp.e और Aprilia SR 175 hp.e को लॉन्च किया है। दोनों ही स्कूटर को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। SR 175 में बड़े इंजन के अलावा, दोनों स्कूटरों को अपडेटेड कंसोल, नई कलर स्कीम और कई आधुनिक फीचर्स के साथ भारत में लेकर आया गया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि अप्रिलिया की इन दोनों स्कूटर को किन फीचर्स के साथ लेकर आया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aprilia SR 125 hp.e

    • भारत में Aprilia SR 125 hp.e को 1,21,480 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। इसका डिजाइन काफी हद तक रेगुलर Aprilia SR 125 जैसा ही है, लेकिन बॉडी पैनल्स पर हल्के नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसे तीन नए कलर ऑप्शन मैट ब्लैक, ग्लॉसी माज़्दा ग्रे + मैट ब्लैक, और ग्लॉसी रेड + मैट ब्लैक में लेकर आया गया है।
    • इसमें 124.45 cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 10.60 PS की पावर और 10.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
    • इसमें 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें कॉल और SMS अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और राइड स्टैट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही ऑल-LED लाइटिंग सेटअप और CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक स्टैंडर्ड तौर पर दिया जा रहा है।
    • भारतीय बाजार में Aprilia SR 125 hp.e का मुकाबला TVS NTorq 125 और Suzuki Avenis 125 से देखने के लिए मिलेगा।

    Aprilia SR 175 hp.e

    • यह बिल्कुल ही नया मॉडल है, लेकिन यह स्कूटर काफी हद तक Aprilia SR 160 जैसा ही दिखाता है। इसके डिजाइन में हल्के बदलाव किए गए हैं। इसे दो कलर ऑप्शन में लेकर आया गया है, जो मैट प्रिजमैटिक डार्क और ग्लॉसी टेक व्हाइट है।
    • Aprilia SR 175 hp.e में 174.7cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 13.26 PS की पावर और 14.14 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
    • इस स्कूटर में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल और कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें प्रीलोड-एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक दिया गया है। इसमें सिंगल-चैनल ABS के साथ फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- 6 साल में ही भारत से इस बाइक का उठ गया बोरिया-बिस्तर, पिछले तीन महीनों बिका केवल एक यूनिट