Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2025 TVS Apache RR 310 भारत में लॉन्च; नए फीचर्स, इंस्ट्रूमेंट कंसोल समेत मिला नया इंजन

    Updated: Fri, 18 Apr 2025 11:35 AM (IST)

    2025 TVS Apache RR 310 भारत में लॉन्च हो गई है। यह पहले ही कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती थी जो अब और भी ज्यादा हो गए हैं। इस फुली-फेयर्ड सुपरस्पोर्ट को नए फीचर्स इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए नई लैंग्वेज 8-स्पोक एलॉय व्हील्स तक नया दिया गया है। इसमें नया इंजन भी दिया गया है जो OBD-2B कंप्लायंट इंजन द्वारा संचालित है।

    Hero Image
    2025 TVS Apache RR 310 नए इंजन के साथ लॉन्च।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टीवीएस ने भारत में 2025 TVS Apache RR 310 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस फुली-फेयर्ड सुपरस्पोर्ट को नए फीचर्स, इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए नई लैंग्वेज, 8-स्पोक एलॉय व्हील्स की जोड़ी और एकदम नए ब्लू कलर स्कीम के साथ अपडेट किया गया है। आइए जानते हैं कि नई TVS Apache RR 310 को और क्या नए फीचर्स दिए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या मिला नया?

    1. 2025 TVS Apache RR 310 में अब लॉन्च कंट्रोल, कॉर्नरिंग इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल, इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट और सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स को शामिल किया गया है।
    2. इसमें नया इंजन भी दिया गया है, जो OBD-2B कंप्लायंट इंजन द्वारा संचालित है। इसमें 312cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 38PS की पावर और 29Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें अब 8-स्पोक एलॉय व्हील्स दिया गया है। इसमें एक नई सेपांग ब्लू कलर स्कीम भी है, जो TVS Apache RR 310 रेस बाइक से प्रेरित है।

    कीमत

    2025 TVS Apache RR 310 में किए गए बदलाव के साथ ही इसकी कीमत में बढ़ोतरी की गई है। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत अब 2,77,999 रुपये से शुरू होकर 2,99,999 रुपये तक हो गई है। इसका नया बेस मॉडल पिछले साल के मॉडल से 4,999 रुपये महंगा हो गया है।

    2025 TVS Apache RR 310

    फीचर्स और डिजाइन

    2025 TVS Apache RR 310 के डिजाइन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही हेडलाइट्स के लिए ट्विन-LED प्रोजेक्टर सेटअप और LED टेल लाइट है। मोटरसाइकिल में अभी भी विंगलेट्स और स्प्लिट-सीट सेटअप दिया गया है, जो एक कूल स्पोर्टी लुक देता है।

    इसमें राइडिंग मोड्स, एबीएस मोड्स, कॉर्नरिंग क्रूज कंट्रोल, कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग एबीएस, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी समेत कई बेहतरीन फीचर्स दिए जाते हैं।

    2025 TVS Apache RR 310

    अंडरनिपिंग

    इसमें वहीं सस्पेंशन दिया गया है, जो इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक है। इसमें आगे की तरफ 300mm डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ 240mm डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो 17-इंच के अलॉय व्हील्स पर लगाए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Hero ने एक साथ लॉन्च की दो मोटरसाइकिल, नए इंजन समेत मिले ये फीचर्स