विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bajaj Platina का नया वेरिएंट लॉन्च; नया कलर स्कीम, USB चार्जिंग पोर्ट समेत मिला नया इंजन

Published: Wed, 07 May 2025 05:09 PM (IST)

2025 Bajaj Platina 110 NXT को भारत में लॉन्क कर दिया गया है। यह Bajaj Platina का नया वेरिएंट है। ...और पढ़ें

2025 Bajaj Platina 110 NXT लॉन्च हुआ।
2025 Bajaj Platina 110 NXT लॉन्च हुआ।

HighLights

  1. इसकी बेस वेरिएंट से कीमत 2,656 रुपये ज्यादा है।
  2. हेटलाइट के चारों तरफ क्रोम बेजल दिया गया है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बजाज ऑटो ने भारत में 2025 Bajaj Platina 110 NXT को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह मोटरसाइकिल का नया वेरिएंट है। इसमें कई नए फीचर्क के साथ ही नया ग्राफिक और कलर भी दिया गया है। इसके साथ ही इसका इंजन अब OBD-2B अनुरूप हो गया है। आइए जानते हैं कि बजाज प्लेटिना 110 NXT का नया वेरिएंट किन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है?

नया कलर स्कीम और ग्राफिक्स

  • 2025 Bajaj Platina 110 NXT को बेस वेरिएंट से ऊपर लॉन्च किया गया है। इसे बेस वेरिएंट से ज्यादा प्रीमियम दिखाया गया है। बाइक में हेटलाइट के चारों तरफ क्रोम बेजल दिया गया है और इसमें इंटीग्रेटेड LED DRLs भी दिया गया है। इस वेरिएंट को रेड-ब्लैक, सिल्वर-ब्लैक और येलो ब्लैक के कॉम्बिनेशन में लेकर आया गया है, जबकि स्टैंडर्ड वेरिएंट में एबोनी ब्लैक ब्लू, एबोनी ब्लैक रेड और कॉकटेल वाइन रेड-ऑरेंज कलर स्कीम मिलता है।
  • नए कलर स्कीम के साथ मोटरसाइकिल के फ्यूल टैंक, साइड पैनल और हेडलाइट काउल पर नए ग्राफिक्स भी दिए गए हैं, जो देखने में काफी शानदार दिखते हैं। इसके अलावा, बजाज ऑटो ने बाइक को और भी बेहतर बनाने के लिए ब्लैक आउट एलॉय व्हील्स पर रिम डेकल्स भी दिए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Bajaj Platina (@myplatinaofficial)

OBD-2B अनुरूप हुआ इंजन

2025 Bajaj Platina 110 NXT में दिया गया इंजन अब नवीनतम उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए OBD-2B अनुरूप हो गया है। बाइक में लेक्ट्रॉनिक कार्बोरेटर को अब FI (फ्यूल इंजेक्शन) सिस्टम से बदल दिया गया है। हालांकि, इसमें पहले की तरह ही 115.45cc इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 8.5PS की पावर और 9.81Nm का टॉर्क जनरेट करेगा।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

Platina 110 NXT में 17-इंच अलॉय व्हील्स, टेलिस्कोपिक फोर्क और गैस-चार्ज्ड प्रीलोड-एडजेस्टेबल ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। इसमें अभी भी CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ 130mm फ्रंट और 110mm रियर ड्रम ब्रेक दिया गया है। बाइक का वजन 122kg (कर्ब) है और सीट की ऊंचाई 807mm है। इसमें 200mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है।

फीचर्स

बाइक की फीचर लिस्ट काफी बेसिक है। इसमें अभी भी हैलोजन हेडलाइट और डिजिटल इनसेट के साथ एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसमें कंसोल के ठीक ऊपर एक USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है और इसमें बाकी वेरिएंट के मुकाबले आरामदायक सीट कुशनिंग दी गई है।

कीमत

2025 Bajaj Platina 110 NXT को भारत में 74,214 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है, जो बेस वेरिएंट से 2,656 रुपये ज्यादा है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 71,558 रुपये है।

यह भी पढ़ें- TVS Sport का नया वेरिएंट लॉन्च, नए कलर ऑप्शन समेत मिला USB चार्जिंग पोर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।