यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
TVS Sport का नया वेरिएंट लॉन्च, नए कलर ऑप्शन समेत मिला USB चार्जिंग पोर्ट
TVS Sport का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके नए वेरिएंट का नाम ES Plus है। इसे ...और पढ़ें

HighLights
- TVS Sport को दो नए कलर ऑप्शन मिले।
- नए वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 60,881 रुपये है।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टीवीएस ने TVS Sport का नया वेरिएंट ES Plus को लॉन्च कर दिया है। इसे दो नए कलर स्कीम के साथ लेकर आया गया है। इसके साथ ही नए ग्राफिक्स भी दिए गए हैं। इस नए वेरिएंट को बेस ES वेरिएंट और टॉप-एंड ELS वेरिएंट के बीच रखा गया है। नई TVS Sport में कुछ नए फीचर्स को भी शामिल किया गया है। आइए जानते हैं कि TVS Sport ES Plus को किन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है?
नई TVS Sport के फीचर्स
TVS Sport ES Plus वेरिएंट को दो कलर ऑप्शन ब्लैक निओन और ग्रे रेड में लॉन्च किया गया है। इसके नए नए कलर स्कीम में टैंक, फ्रंट फेंडर, हेडलाइट काउल, साइड बॉडी पैनल और रिम डेकल्स पर अपडेटेड ग्राफिक्स भी दिया गया है। इसमें या USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। अब TVS Sport कुल 10 कलर ऑप्शन में आती है। इसमें स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज, इकोनोमीटर और टेल-टेल लाइट के साथ एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है।
.jpg)
कैसी है नई TVS Sport?
नए वेरिएंट में कलर स्कीम स्पोर्ट के बाकी कलर की तुलना में ज्यादा अट्रैक्टिव लगती है। इन दो नए कलर से कंपनी लोगों को आकर्षित करने को लेकर आई है, जो अच्छा माइलेज और भरोसेमंद इंजन के साथ स्टाइलिश है। इसमें दिया गया ब्लैक नियॉन काफी बेहतरीन दिखाई देता है और यह नए नए शेड टॉप-एंड वेरिएंट की तुलना में ज्यादा बेहतर दिखाई देते हैं।
कीमत
| TVS Sport वेरिएंट | कलर ऑप्शन | एक्स-शोरूम (दिल्ली में) |
| ES | स्टारलाईट ब्लू, रेड, ब्लैक और ग्रे | 59,881 रुपये |
| ES PLus | ब्लैक निऑन, ग्रे रेड | 60,881 रुपये |
| ELS | ब्लैक ब्लू, ब्लैक रेड, व्हाइट पर्पल और मेटेलिक ब्लू | 71,785 रुपये |
TVS Sport ES Plus वेरिएंट को भारत में 60,881 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। इसे बेस ES वेरिएंट और टॉप-एंड ELS वेरिएंट के बीच में रखा गया है। TVS स्पोर्ट अपने सेगमेंट में हीरो HF डीलक्स, बजाज प्लैटिना 110 और होंडा CD 110 ड्रीम को टक्कर देती है।
कैसा है इंजन?
TVS Sport के सभी वेरिएंट में 109.7cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 8.19PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसकी टॉप स्पीड 90kmph है। इसका वजन भी 112 किलोग्राम है। बाइक में दोनों तरफ ड्रम ब्रेक हैं, लेकिन फ्रंट डिस्क का ऑप्शन मिलता है।