Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Year Ender 2023: इस साल भारत में लॉन्च हुई दमदार रेंज देने वाली ये Electric Cars, देखें पूरी लिस्ट

    देश का ईवी सेगमेंट तेजी से विस्तार कर रहा है। इस सेगमेंट में कंपनियां भी जमकर वाहन लॉन्च कर रही हैं। साल 2023 में कई इलेक्ट्रिक कारों को शानदार रेंज के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है। यहां ऐसी ही गाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं। जो इस साल बाजार में उतारी गई हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    By Yogesh SinghEdited By: Yogesh SinghUpdated: Tue, 26 Dec 2023 07:30 AM (IST)
    Hero Image
    साल 2023 में लॉन्च की गई ये इलेक्ट्रिक कारें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 भारत के ईवी सेक्टर के लिए शानदार साबित हुआ है। इस साल मार्केट में कई इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च किए गए हैं। खासकर कारों के सेगमेंट में देखें तो इस साल कई गाड़ियों को दमदार रेंज के साथ मार्केट में उतारा गया है। यहां हम ऐसी ही कारों के बारे में जान रहे हैं जो इस साल लॉन्च हुई हैं। आइए इस खबर में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MG Comet EV

    भारत की मोस्ट अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कारों में से एक MG Comet EV इस साल लॉन्च की गई थी। यह गाड़ी 7.98 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर आती है। इसको सिंगल चार्जिंग में 230 किमी तक चलाया जा सकता है।

    Tata Nexon EV Facelift

    2023 में टाटा नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट को लॉन्च किया गया। ये कॉम्पैक्ट साइज वाली एसयूवी V2V और V2L तकनीक के साथ आती है। इस गाड़ी को ईवी अवतार में कई शानदार फीचर्स और परिवर्तित डिजाइन के साथ पेश किया गया था। गाड़ी की कीमत 14.74 लाख (एक्सशोरूम दिल्ली) शुरू होती है।

    Mahindra XUV400

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की इस गाड़ी को ईवी अवतार में इस साल लॉन्च किया गया था। यह गाड़ी 16 जनवरी 2023 को दो बैटरी ऑप्शन्स के साथ पेश की गई थी। सिंगल चार्जिंग में यह 456 किमी की रेंज देने का दावा करती है।

    ये भी पढ़ें- Kia Sonet facelift को 2023 Tata Nexon से अलग बनाते हैं ये 5 जबरदस्त फीचर्स, खरीदने से पहले जानें डिटेल्स

    Volvo C40 Recharge

    स्वीडन की कार निर्माता कंपनी वॉल्वो ने भी इस साल भारतीय मार्केट में एक शानदार रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया। ये इलेक्ट्रिक कार 180 किमी/प्रति घंटा की टॉप स्पीड निकालने में सक्षम है। यह 402 बीएचपी की शक्ति और 660 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करती है।

    Hyundai Ioniq 5

    साल 2023 में लॉन्च की गई इस इलेक्ट्रिक कार में 72.6 Kwh की बैटरी कैपिसिटी मिलती है। सिंगल चार्जिंग में ये 631 किमी की रेंज देने में सक्षम है। गाड़ी को चार्ज होने में 7 घंटे का वक्त लगता है।

    ये भी पढ़ें- Royal Enfield ने Guerilla 450 नाम किया ट्रेडमार्क, जल्द लॉन्च हो सकती है नई बाइक; जानें डिटेल्स