विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Year End 2022: पेट्रोल डीजल की कारों को टक्कर देने आई इस साल ये Hybrid कारें , यहां देखें लिस्ट

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Published: Thu, 29 Dec 2022 06:38 PM (GMT+05:30)

Year End 2022 Hybrid Car List इस साल भारतीय बाजार में कई बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी हाइब्रिड कार ...और पढ़ें

ear End 2022: पेट्रोल डीजल की कारों को टक्कर देने आई इस साल ये Hybrid कारें
ear End 2022: पेट्रोल डीजल की कारों को टक्कर देने आई इस साल ये Hybrid कारें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में दिन पर दिन पेट्रोल डीजल की कीमत तेजी से बढ़ते जा रही है। जिसके कारण लोगों के लिए इस समय हाइब्रिड एक बेहतर ऑप्शन साबित हो रहा है। आज हम आपके लिए इस साल लॉन्च होने वाली हाइब्रिड कार की लिस्ट लेकर आए हैं।

Honda City eHEV

भारतीय बाजार में होंडा सिटी हाइब्रिड कार में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन है। जो बड़े बैटरी पैक के साथ आती है, जो 125bhp का पावर और 253Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे ई-सीवीटी यूनिट को जोड़ा गया है और 26.5 किमी प्रति लीटर की फ़्यूल इफ़िशंसी देती है। इसकी कीमत इंडियन मार्केट में 19.5 लाख रुपये है ।

Toyota Innova Hycross

टोयोटा इनोवा हाय क्रॉस इस साल की सबसे बड़ी लॉन्च में से एक है। आपको बता दे कंपनी ने इस कार को नया मोनोकॉक आर्किटेक्चर दिया है। इतना ही नहीं हायक्रॉस डीज़ल और पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसकी शुरवाती कीमत इंडियन मार्केट में 18.30 लाख रुपए है, वहीं टॉप-स्पेक हाइब्रिड वर्ज़न की क़ीमत 28.97 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। आपको बता दे कंपनी ने इस कार में कई बड़े फीचर्स दिए है।

Maruti Suzuki Grand Vitara

मारुति लोगों को आज से ही नहीं कई सालों से पसंद आती रही है। इसके साथ ही ये सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी में से एक है। आपको बता दे ग्रैंड विटारा 1.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन के साथ आती है और 27.97 किमी प्रति लीटर की फ़्यूल इफ़िशंसी देती है। इसमें आपको पैनॉरमिक सनरूफ़, आगे वेन्टिलेटेड सीट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग और नौ-इंच का टचस्क्रीन इंफ़ोटेन्मेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए है।

Toyota Hyryder

अगर आपका बजट कार लेने का 25 लाख रुपये तक का है तो आप इस कार चुन सकते हैं। आपको बता दे वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार में माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दोनों टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है। जो काफी हद तक फीचर्स मारुति ग्रैंड विटारा से मिलते जुलते हैं। इसके इंटीरियर में कई बदलाव किए गए है। जो इसे विटारा से अलग बनाते हैं।

ये भी पढ़ें-

Year End 2022: दमदार मोटरसाइकिलों के नाम रहा ये साल, अलग स्टाइल और डिजाइन की इन 7 बाइक्स ने जमाई अपनी धाक

डेढ़ लाख से कम कीमत में घर लाए Maruti Alto 800, मिलेंगे कई शानदार ऑफर्स