Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamaha MT-09 SP में मई-जून 2025 में हो सकती है लॉन्च, शानदार डिजाइन समेत एडवांस फीचर्स से है लैस

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 11:59 AM (IST)

    नई Yamaha MT-09 SP को नए फीचर्स के साथ ही नए कलर स्कीम से लैस किया गया है। इसमें तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। इसके ब्रेकिंग सिस्टम को पहले से ज्यादा बेहतर किया गया है। यह नेकेड बाइक भारत में 2025 के मई-जून महीने में लॉन्च हो सकती है। वहीं इसका ऑर्डर मिलने पर ही भारत में लाया जाएगा।

    Hero Image
    Yamaha MT-09 SP साल 2025 के बीच में लॉन्च होगी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में यामाहा के पवेलियन में Yamaha MT-09 SP को शोकेस किया गया। इस नेकेड बाइक को साल 2025 में कई बेहतरीन फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। इसके साथ ही इसे नया डिजाइन देने के साथ ही नया कलर स्कीम भी दिया गया है। जिसकी वजह से यह बाइक पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव दिखने लगी है। आइए जानते हैं कि Yamaha MT-09 SP में क्या नए अपडेट मिले हैं और यह भारत में कब लॉन्च होने वाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रेकिंग

    नई Yamaha MT-09 SP में हल्के एल्युमीनियम फ्रेम दिया गया है। इसमें आगे की तरफ 41 mm USD फोर्क और पीछे की तरफ मोनो-शॉक के जरिए सस्पेंड किया गया है। वहीं, इसमें ब्रेकिंग के लिए आगे की तरफ  298 mm डिस्क और पीछे की तरफ 245 mm डिस्क ब्रेक दिया गया है। इस अपडेट के साथ इसका ब्रेकिंग सिस्टम पहले से ज्यादा बेहतर हुआ है।

    Yamaha MT-09 SP

    इंजन

    • नई Yamaha MT-09 SP में वही पुराना 890 cc, इनलाइन 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 10,000 rpm पर 117 BHP की पावर और 7,000 rpm पर 93 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

    Yamaha MT-09 SP

    • इसके  Y-AMT वर्शन में क्लच लीवर को नहीं दिया गया है। इसकी जगह पर बाइक थ्रॉटल इनपुट, लीन एंगल आदि के आधार पर गियर को संचालित करने के लिए एक एक्ट्यूएटर पर डिपेंड करती है। हालांकि, ऑटो एक्सपो 2025 में पेश की गई मोटरसाइकिल 6-स्पीड मैनुअल वर्शन रही। इसी को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

    Yamaha MT-09 SP

    फीचर्स

    • नई Yamaha MT-09 SP में के नए वर्जन में स्पोर्ट बाय-फंक्शनल LED हेडलैंप और न्यूनतम बॉडी वर्क देखने के लिए मिला है। इसमें 2-पीस स्टेप्ड सीट और TFT कलर डिस्प्ले दिया गया है।
    • यामाहा की इस मोटरसाइकिल में तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं, जो स्पोर्ट, स्ट्रीट और रेन है। सेफ्टी फीचर्स के रूप में MT-09 SP में बैक स्लिप रेगुलेटर, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल सिस्टम और फ्रंट व्हील लिफ्ट कंट्रोल सिस्टम के साथ 6-एक्सिस IMU दिया गया है।

    Yamaha MT-09 SP

    भारत में कब होगी लॉन्च

    नई Yamaha MT-09 SP भारत में साल 2025 के मई-जून महीने में लॉन्च हो सकती है। भारत में इसे CBU के रूप में तभी लाया जाएगा जब कोई ग्राहक इसके लिए ऑर्डर देंगे। भारत में इसकी कीमत 13 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Triumph Street Triple RS (11.81 लाख रुपये) और Ducati Monster SP (15.95 लाख रुपये) से देखने के लिए मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें- नई Kawasaki Ninja 500 भारत में हुई लॉन्च, नया पेंट स्कीम समेत मिले एडवांस फीचर्स

    comedy show banner
    comedy show banner