Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Yamaha MT-03 हुई पहले से ज्यादा शानदार, नया कलर स्कीम समेत LCD डिस्प्ले मिला

    Updated: Thu, 05 Dec 2024 06:02 PM (IST)

    यामाहा ने MT-03 के अपडेट मॉडल को ग्लोबल बाजार पेश किया है। इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं लेकिन इसके इंजन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। अपडेट Yamaha MT-03 को साल 2025 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें LCD डिस्प्ले दिया गया है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है।

    Hero Image
    Yamaha MT-03 का अपडेट मॉडल ग्लोबल बाजार में पेश हुआ।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। यामाहा अपने शानदार मोटरसाइकिल के लिए जाना जाती है। वहीं, इसकी सुपर बाइक भी काफी शानदार होती है। कंपनी ने अपनी ही एक सुपर बाइक को अपडेट किया है, वो मोटरसाइकिल Yamaha MT-03 है। कंपनी ने इसके अपडेट मॉडल से ग्लोबल बाजार में पर्दा उठा दिया है। इसमें कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। आइए जानते हैं कि 2025 Yamaha MT-03 में क्या बदलाव किए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2025 Yamaha MT-03: क्या मिले अपडेट?

    • MT-03 में किसी तरह के मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं। इसके डिजाइन की बात करें को उसमें कुछ छोटे बदलाव किए गए हैं। मौजूदा मॉडल की तुलना में नए MT-03 में नया पतला शार्प टेल सेक्शन दिया गया है, जो देखने में यामाहा R3 के जैसा लगता है। हालांकि, जो बदलाव सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खीचेंगा वह है नया आइस स्टॉर्म कलर। इसे सफेद बॉडी वर्क और नीले रंग के पहियों के साथ लाया गया है।
    • इसके साथ ही यामाहा MT-03 में एक और नया बदलाव किया गया है, जो है नेगेटिव LCD डिस्प्ले। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर दिया गया है, जो राइडर्स को कॉल, मैसेज, मेल और चलते-फिरते नेविगेशन के बारे में बताता है।
    • इसमें नया असिस्ट और स्लिपर क्लच असिस्ट कैम और स्लिपर कैम दिया गया है। जिसकी वजह से कल्च का इस्तेमाल करने काफी आरामदायक होता है।
    • इसमें राइडिंग पोजीशन को पहले से बेहतर किया गया है। इसमें पैसेंजर सीट पहले से चौड़ी दी गई है और कुशनिंग लंबे सफर के लिए काफी आरामदायक रखी गई है।
    • इसमें सिंगल LED हेडलाइट के साथ डुअल पोजिशन लाइट दी गई है।
    • इसमें नेक्स्ट-जेन MT डिजाइन दिया गया है, जो फ्रंट लाइट असेंबली, बोल्ड एयर स्कूप्स और एक स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक के साथ मिलकर नए MT-03 को टॉर्क के मामले में एक सच्चा मास्टर बनाता है।

    2025 Yamaha MT-03

    2025 Yamaha MT-03: इंजन

    यामाहा MT-03 में 321cc लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन टू-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन स्मूथ, रिफाइंड इंजन कैरेक्टर के लिए वाइब्रेशन को कम रखता है। इसमें डबल ओवरहेड कैम (DOHC) और चार-वाल्व सिलेंडर हेड दिया गया, जो कम RPM  पर ज्यादा पावर जनरेट कर सकता है। इसमें हल्के फोर्ज्ड पिस्टन दिए गए हैं। इसके इंजन को छह-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

    2025 Yamaha MT-03: कीमत

    हाल के समय में यामाहा भारत में R3 और MT-03 की बिक्री करती है। इन दोनों अपडेट बाइक के मॉडल साल 2025  में भारत में लॉन्च होंगी। वर्तमान में यामाहा R3 की एक्स-शोरूम कीमत 4.64 लाख रुपये और MT-03 की एक्स-शोरूम कीमत 4.59 लाख रुपये है।

    यह भी पढ़ें- Hero ने लॉन्च की Vida V2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में देगी 165 किमी तक की रेंज