Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yamaha ने एक साथ लॉन्च की दो बाइक, अपडेटेड फीचर्स के साथ मिले नए रंग

    Updated: Fri, 21 Mar 2025 04:00 PM (IST)

    2025 Yamaha R3 और R25 को जापान में लॉन्च किया गया है। इन दोनों ही बाइक को नया कलर ऑप्शन देने के साथ ही नए फीचर्स भी दिए गए हैं। नए कलर में यह दोनों मोटरासाइकिल काफी आकर्षक दिखाई देती है। इसके साथ ही यह दोनों ही पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतरी हेडलाइट और स्क्रीन पर मिलने वाले नए फीचर्स और बेहतर हो गई है।

    Hero Image
    2025 Yamaha R3 और R25 जापान में लॉन्च हुई।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Yamaha ने अपनी दो मोटरसाइकिल 2025 YZF R3 और YZF R25 को लॉन्च किया है। दोनों ही मोटरसाइकिल में पैरेलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है और इन्हें नए कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं, जो दोनों में समान ही मिलते हैं। इन दोनों मोटरसाइकिल को जापानी बाजार में लॉन्च किया गया है। आइए इन मोटरसाइकिल के बार में विस्तार से जानते हैं और जानते हैं कि इन दोनों में क्या नए फीचर्स दिए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कीमत

    1. 2025 Yamaha R3 - 660,000 येन (लगभग 3.80 लाख रुपये)
    2. 2025 Yamaha R25 - 628,000 येन (लगभग 3.62 लाख रुपये)

    2025 Yamaha YZF R3

    Yamaha YZF R3

    1. यामाहा ने अपनी इस मोटरसाइकिल को अपडेटेड स्टाइलिंग के साथ लॉन्च किया है, जो पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव दिखती है। इसमें दिए गए शार्प लुकिंग फ्रंट फेयरिंग और संकीर्ण टेल सेक्शन इसे स्पोर्टी और स्टाइलिश लुक देते हैं। इसे तीन शानदार कलर ऑप्शन Deep Purplish Blue Metallic, Matte Dark Gray Metallic और Matte Yellowish White दिए गए हैं।
    2. इसके इंजन की बात करें तो Yamaha YZF R3 में 321cc का पैरेलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 42PS की पावर और 30Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 37mm इनवर्टेड फोर्क सस्पेंशन और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसमें ब्रेकिंग के लिए 298mm फ्रंट डिस्क और 220mm रियर डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जिनके साथ ड्यूल-चैनल ABS भी है।
    3. इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें पूरी तरह से ED लाइटिंग दी है। इसमें मल्टी-फंक्शन LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, SMS और कॉल अलर्ट्स जैसी सुविधा भी मिलती है।

    2025 Yamaha YZF R25

    Yamaha YZF R25

    1. 2025 यामाहा YZF R25 भी यामाहा R3 के जैसी ही स्टाइलिस है। इसमें दिया गया फ्रंट फेयरिंग तकरीबन वैसा ही है, जो R3 में दिया गया है। वहीं, इसमें R3 में दिए कलर ऑप्शन Deep Purplish Blue Metallic, Matte Dark Gray Metallic और Matte Yellowish White भी समान है।
    2. इसके इंजन की बात करें तो इसमें 249cc का पैरेलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 35PS की पावर और 23Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह भी यामाहा R3 की तरह ही हाई रेव्विंग और लाइनियर पावर डिलीवरी के लिए पॉपुलर है। इसमें R3 जैसा सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें भी LED लाइटिंग और LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आता है।

    यह भी पढ़ें- Honda ने एक साथ लॉन्च की तीन बाइक, CB350 को नया लुक समेत मिले नए कलर स्कीम