Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi ने लॉन्च की दूसरी इलेक्ट्रिक कार YU7; Tesla को देगी कड़ी टक्कर, 835km है रेंज

    Xiaomi ने चीन में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV, Xiaomi YU7 लॉन्च की है। यह टेस्ला मॉडल Y से कम कीमत पर उपलब्ध है और लॉन्च के बाद इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिसमें 3 मिनट में 2 लाख से अधिक बुकिंग शामिल हैं। YU7 तीन वेरिएंट में आती है, जिसमें 835 किमी तक की रेंज मिलती है। 

    By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Fri, 27 Jun 2025 04:08 PM (IST)
    Hero Image

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। चीन की पॉपुलर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi अब इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में एंट्री कर चुकी है। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक सेडान, SU7 को साल 2024 में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV, Xiaomi YU7 को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे फिलहाल चीन बाजार में लॉन्च किया है। वहां के बाजार में इसको लेकर जबरदस्त उत्साह देखने के लिए मिल रहा है। आइए Xiaomi YU7 के बारे में विस्तार में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi YU7 की कीमत

    शाओमी की इलेक्ट्रिक कार कई मामलों में आगे निकलती है। इसने कीमत के मामले में Tesla Model Y को पीछे छोड़ दिया है। YU7 की शुरुआती कीमत CNY 253,500 (करीब 30.25 लाख रुपये) है, जो Tesla Model Y से CNY 10,000 (लगभग 1.2 लाख रुपये) कम है। इसे तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

    1. Standard: CNY 253,500 (करीब 30.25 लाख रुपये)
    2. Pro: CNY 279,900 (करीब 33.4 लाख रुपये)
    3. Max: CNY 329,900 (करीब 39.37 लाख रुपये)
    Xiaomi YU7 (5)

    इलेक्ट्रिक कार की रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग

    Xiaomi YU7 चीन में लॉन्च होने पर काफी बेहतरीन रिएक्शन देखने के लिए मिला है। इस कार की बुकिंग 3 मिनट में 2 लाख और पहले घंटे में लगभग 3 लाख हो गई थी। ये आंकड़े Xiaomi के इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों की दीवानगी को साफ दर्शाते हैं। बुकिंग के लिए CNY 20,000 (करीब 2.4 लाख रुपये) की टोकन राशि तय की गई है।

    Xiaomi YU7 (4)

    Xiaomi YU7 का डिजाइन

    • इसमें स्टाइलिश हेडलाइट्स, स्पोर्टी बंपर, चौड़े पिछले हिस्से, आकर्षक कनेक्टेड LED टेललाइट्स, फ्लश डोर हैंडल्स और शानदार अलॉय व्हील्स जैसे कई बेहतरीन एलिमेंट्स को दिया गया है। इसे चार इंटीरियर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जो Turquoise Grey, Coral Orange, Twilight Blue और Iris Purple है।
    • इंटीरियर में 1.1 मीटर चौड़ी हाइपरस्क्रीन दी गई है, जिसमें ड्राइवर के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सहित तीन मिनी-LED स्क्रीन शामिल हैं। इसमें एक बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और पीछे बैठे यात्रियों के लिए 6.68 इंच की रियर कंट्रोल स्क्रीन भी दी गई है। इसके अलावा, Nappa लेदर अपहोल्स्ट्री, Dolby Atmos के साथ 25-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, कॉकपिट जैसा दिखने वाला सेंटर कंसोल और 678 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।
    Xiaomi YU7 (2)

    Xiaomi YU7 बैटरी और रेंज

    इसके तीनों वेरिएंट्स में सिलिकॉन कार्बाइड 800V आर्किटेक्चर बैटरी पैक दिया गया है। Standard और Pro वर्जन में 96.3 kWh की बैटरी, जबकि Max वर्जन में 101.7 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है।

    1. Standard वेरिएंट: इसमें RWD (रियर-व्हील ड्राइव) सेटअप है, जो 315 bhp की पावर जनरेट करता है। इसकी रेंज 835 किमी है, जो तीनों में सबसे ज्यादा है।
    2. Pro वेरिएंट: इसमें 489 bhp का डुअल-मोटर AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सेटअप दिया गया है। यह 770 किमी की रेंज देती है।
    3. Max वेरिएंट: यह 681 bhp के डुअल-मोटर सेटअप मिलता है। इसकी रेंज 760 किमी है। यह टॉप-स्पेक Max वर्जन 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 3.23 सेकंड में पकड़ सकती है।
    Xiaomi YU7 (3)

    यह भी पढ़ें- Mahindra Scorpio-N पहले से ज्यादा हुई भौकाली, ADAS समेत पहली बार मिले 10 दमदार फीचर्स