Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत की पहली बाइक कौन सी थी? जानिए, इंडियन टू-व्हीलर इंडस्ट्री का रोचक इतिहास

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Mon, 20 Nov 2023 09:31 PM (IST)

    Royal Enfield Bullet भारत में पेश किया जाने वाला पहला दोपहिया वाहन था लेकिन सबसे पहले इसका इस्तेमाल सेना द्वारा किया जाता था। उस समय दोपहिया वाहन रखना एक क्लास था। इसे इंग्लैंड में बनाया गया था और ये 350 सीसी इंजन दिया गया था। एक समय था जब मोटरसाइकिल को परिवहन का साधन नहीं बल्कि स्टेटस सिंबल माना जाता था।

    Hero Image
    आइए, आजाद भारत की पहली बाइक के बारे में जान लेते हैं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश के दोपहिया वाहन बाजार का अतीत काफी गहरा है। शुरुआती दौर में दोपहिया वाहनों को मूल रूप से सुरक्षित, कुशल और आरामदायक राइडिंग के लिए डिजाइन किया गया था और समय के साथ इनमें महत्वपूर्ण बदलाव होते चले गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने इस लेख में हम आजाद भारत की सबसे पहली बाइक के बारे में जानेंगे। साथ ही ये भी जानेंगे कि किन दोपहिया वाहनों ने टू-व्हीलर मार्केट में रिवॉल्यूशन लाया है।

    Royal Enfield Bullet 350: आजाद भारत की पहली मोटरसाइकिल

    Royal Enfield Bullet भारत में पेश किया जाने वाला पहला दोपहिया वाहन था, लेकिन सबसे पहले इसका इस्तेमाल सेना द्वारा किया जाता था। उस समय दोपहिया वाहन रखना एक क्लास था। इसे इंग्लैंड में बनाया गया था और ये 350 सीसी इंजन दिया गया था।

    उस समय रॉयल एनफील्ड एक ब्रिटिश कंपनी थी और इसे मद्रास (अब चेन्नई) में असेंबल किया जाता था। आपको बता दें कि आरई बुलेट ने भारतीय सेना में भी अपनी सेवाएं दी हैं ।

    टू-व्हीलर इंडस्ट्री में कब हुआ रिवॉल्यूशन?

    एक समय था जब मोटरसाइकिल को परिवहन का साधन नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल माना जाता था। टू-व्हीलर इंडस्ट्री के अंदर 1970 के दशक में क्रांति आई जब बाजार को Yedi और Rajdoot जैसी नई कंपनियों के लिए बाजार खोला गया।

    ज्यादातर युवा ही इन नई बाइक्स से प्रभावित हो हुए और ये उस समय बाजार में एक नया चलन बन गया। इसके बाद भारतीय बाजार के अंदर Bajaj Chetak ने एंट्री मारी और ये अभी तक एक आइकन बना हुआ है। आइए, देश के कुछ पुराने और आइकॉनिक दोपहिया वाहनों के बारे में जान लेते हैं।

    यह भी पढ़ें- टोयोटा की ये कॉम्पैक्ट SUV जल्द करेगी इंडिया में एंट्री, इन दमदार फीचर्स से होगी लैस; जानें संभावित कीमत

    Yezdi RoadKing

    Yezdi RoadKing में 246cc इंजन था, जो 16bhp और 24Nm का टॉर्क पैदा करता था। मोटरसाइकिल ने अपने सेगमेंट के अंदर परफॉरमेंस बाइक सेगमेंट को परिभाषित किया और ये मांसल व प्रभावशाली डिजाइन के साथ आती थी।

    येज्दी रोडकिंग के बारे में एक रोचक तथ्य ये है कि इसमें गियरशिफ्ट और किकस्टार्ट के लिए एक ही लीवर था। इसने अपने जमाने मेंआरई बुलेट 350 जैसी बड़ी बाइक को कड़ी टक्कर दी थी।

    Yamaha RX100

    Yamaha RX100 को 1985 में भारतीय बाजार के अंदर लॉन्च किया गया था और ये अब तक की सबसे प्रतिष्ठित बाइक में से एक बन गई है। RX100 ने देश में परफॉरमेंस-ओरिएंटेड बाइक्स के मामले में क्रांति लाई थी। इसका 98.2cc क्षमता वाला इंजन 11bhp और 10.45Nm का टॉर्क पैदा करता था।

    Hero Honda Splendor

    Hero Honda ने 1994 में Splendor को लॉन्च करके कम्यूटर बाइक सेगमेंट में क्रांति लाई । ये वही बाइक थी जिसने देश में लोगों को स्कूटरों से गियर वाली बाइक की ओर रुख करने के लिए काफी प्रोत्साहित किया ।

    कम मेंटेनेंस और 50-80 किमी प्रति लीटर के बीच बेहतर फ्यूल एफिशियंशी ने इस बाइक को लोगों के बीच स्टार बनाया था और ये अभी तक सेगमेंट लीडर बनी हुई है। 

    यह भी पढ़ें- Honda CB350 vs Royal Enfield Classic 350: कीमत, इंजन और हार्डवेयर के मामले में कौन बेहतर? पढ़ें डिटेल्स