Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    5 मई से Volkswagen Golf GTi की बुकिंग शुरू, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस फीचर्स से है लैस

    Updated: Fri, 02 May 2025 06:00 PM (IST)

    Volkswagen Golf GTi की बुकिंग 5 मई 2025 से शुरू होने जा रही है। कंपनी इसे मई 2025 के आखिरी में भारत में लॉन्च कर सकती है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स देखने के लिए मिलेंगे। इसे भारत में 50 लाख रुपये के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसका भारत में मुकाबला BMW Mini Cooper S से देखने के लिए मिलेगा।

    Hero Image
    Volkswagen Golf GTi की बुकिंग 5 मई से शुरू।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Volkswagen Golf GTi को भारतीय बाजार में मई 2025 के आखिरी तक लॉन्च किया जाएगा। इसके लॉन्च से पहले बुकिंग शुरू होने जा रही है। कंपनी Volkswagen Golf GTi की बुकिंग 5 मई 2025 से शुरू करने वाली है। इसे पहली बार भारत में लाया जा रहा है। यह भारत में Volkswagen का दूसरा GTi-बैज वाला मॉडल होने वाली है। इसे पहले 3-डोर Polo GTI को लॉन्च किया जा चुका है। यह पूरी तरह से आयातित होने वाली है, जिसकी वजह से यह महंगी होगी। आइए जानते हैं कि Volkswagen Golf GTi किन फीचर्स से लैस रहने वाली है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंजन होगा पावरफुल

    Volkswagen Golf GTi में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन देखने के लिए मिलेगा, जो 265hp की पावर और 370Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसके इंजन को 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा, जो पहियों तक पावर भेजेगा। इसमें इलेक्ट्रॉनिक रूप से कंट्रोलित फ्रंट-एक्सल डिफरेंशियल लॉक भी होगा। कंपनी ने दावा किया है कि यह महज 5.9 सेकंड में 0-100kph की स्पीड पकड़ लेगी और इसकी टॉप स्पीड 250kph होगी।

    अट्रैक्टिव है डिजाइन

    Volkswagen Golf GTi

    Volkswagen Golf GTi को काफी अट्रैक्टिव डिजाइन दिया गया है। इसमें 18 इंच के अलॉय व्हील, GTi बैज और पीछे की तरफ ट्विन एग्जॉस्ट टिप्स के सौजन्य से अपेक्षित स्पोर्टी दिखाते हैं। इसमें डुअल-टोन फ्रंट बम्पर पर पांच-पीस लाइटिंग एलिमेंट भी दिया गया है और इसका एलईडी डीआरएल हेडलैम्प से बाहर निकलकर ग्रिल की तरफ जाती है। जिससे यह और भी शानदार दिखाई देती है। इसे चार कलर ऑप्शन ग्रेनेडिला ब्लैक मेटैलिक, ओरिक्स व्हाइट प्रीमियम, मूनस्टोन ग्रे ब्लैक और किंग्स रेड प्रीमियम के साथ भारत में उतारी जाएगी।

    प्रीमियम है इंटीरियर

    Volkswagen Golf GTi

    Volkswagen Golf GTi क इंटीरियर काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुई कंपनी Tiguan R Line जैसा है। इसमें बड़ी 15-इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन और 10.3-इंच का ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। इसमें GTi-स्पेक स्टीयरिंग व्हील और GTi ब्रांडिंग वाली स्पोर्ट्स सीटें भी दी गई है।

    कितनी होगी कीमत?

    Volkswagen Golf GTi को भारतीय बाजार में 50 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने पहले बैच में इसकी 250 यूनिट को आयात किया है। भारत में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला Mini Cooper S से देखने के लिए मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- इस तारीख को लॉन्च होगी नई MG Windsor PRO; बड़ी बैटरी, नया प्रीमियम केबिन समेत मिलेंगे प्रो फीचर्स