Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VLF Mobster स्कूटर 25 सितंबर को भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा दमदार डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 12:12 PM (IST)

    इटैलियन कंपनी Motohaus भारतीय बाजार में अपना नया VLF Mobster स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। यह 25 सितंबर को पेश किया जाएगा। दमदार डिजाइन वाले इस स्कूटर में प्रीमियम फीचर्स और हार्डवेयर दिए गए हैं। इसमें डिस्क ब्रेक टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और 12-इंच एलॉय व्हील्स मिलेंगे। यह 125cc या 180cc इंजन के साथ आ सकता है। स्कूटर में 5-इंच का डिजिटल TFT डिस्प्ले भी दिया गया है।

    Hero Image
    Motohaus VLF Mobster दमदार फीचर्स और शानदार डिजाइन वाला स्कूटर भारत में लॉन्च

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। इटैलियन कंपनी Motohaus ने घोषणा की है कि उनका नया VLF Mobster स्कूटर भारतीय बाजार में लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी इसे भारतीय बाजार में 25 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। यह कंपनी का भारत में दूसरा प्रोडक्ट होगा, जो टेनिस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद पेश किया जा रहा है। यह कंपनी का देश में पहला पेट्रोल स्कूटर होने वाला है। आइए जानते हैं कि यह स्कूटर किन बेहतरीन फीचर्स के साथ आने वाला है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दमदार और मस्कुलर डिजाइन

    VLF Mobster

    VLF Mobster स्कूटर का डिजाइन भारतीय बाजार में मिलने वाले दूरसे स्कूटरों से काफी अलग और बोल्ड है। इसमें फ्रंट पैनल पर ट्विन-हेडलैंप सेटअप, चौड़ा हैंडलबार और यूनिक साइड पैनल भी दिया गया है, जो इसे और भी दमदार लुक देने का काम करता है। इसमें सिंगल-पीस सीट डिजाइन और स्ट्रीट बाइक जैसे हैंडलबार इसकी स्पोर्टी अपील को और बढ़ाता है।

    प्रीमियम फीचर्स और हार्डवेयर

    VLF Mobster

    VLF Mobster स्कूटर में कई प्रीमियम कंपोनेंट्स के साथ लेकर आया गया है। इसमें डिस्क ब्रेक सिस्टम, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर डुअल शॉक एब्जॉर्बर्स और 12-इंच एलॉय व्हील्स देखने के लिए मिलेंगे। इसमें आगे की तरफ 120-सेक्शन और पीछे 130-सेक्शन टायर दिए जा सकते है, जो बेहतर ग्रिप और स्टेबिलिटी देने का काम करेंगे।

    मॉडर्न टेक्नोलॉजी और फीचर्स

    VLF Mobster स्कूटर में 5-इंच का फुली डिजिटल कलर TFT डिस्प्ले मिल सकता है, जो मोबाइल स्क्रीन मिररिंग सपोर्ट करता है। इसमें USB चार्जिंग पोर्ट, स्विचेबल डुअल-चैनल ABS और लाइव डैशकैम फंक्शन भी दिया जा सकता है।

    पावरफुल होगा इंजन

    VLF Mobster स्कूटर मे 125cc का इंजन दिया जाएगा या फिर 180cc का इंजन अभी तक इसकी पूरी जानकारी नहीं दी गई है। अगर इसमें 125cc का इंजन दिया जाता है, तो यह 12 bhp की पावर और 11.7 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। अगर 180cc वाला इंजन मिलता है, तो 18 bhp की पावर और 15.7 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसे ग्रे, व्हाइट, रेड और येलो जैसे कलर ऑप्शन दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- मैक्सी-स्टाइल इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS M1-S का आया टीजर, मिलेगी 4.3 kWh की बैटरी और 150km की रेंज