April 2025 में बढ़ी वाहनों की मांग, YoY आधार पर करीब तीन फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज, FADA ने जारी की रिपोर्ट
Auto Sales in April 2025 भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्या में वाहनों की बिक्री की जाती है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की ओर से देशभर में वाहनों की बिक्री को लेकर रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें April 2025 के दौरान हुई बिक्री की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में किस सेगमेंट में कितने वाहनों की बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। देश और दुनियाभर के कई निर्माताओं की ओर से बेहतरीन तकनीक और फीचर्स के साथ कई उत्पाद ऑफर किए जाते हैं। जिनको हर महीने लाखों लोग खरीदते हैं। FADA की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक April 2025 में कैसा प्रदर्शन रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
April 2025 में कितनी हुई बिक्री
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की ओर से हर महीने बिक्री की रिपोर्ट को जारी किया गया है। April 2025 की जारी रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 2287952 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। जिसमें दो पहिया, तीन पहिया, निजी वाहन, कमर्शियल वाहनों के साथ ही ट्रैक्टर भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बिक्री दो पहिया वाहन सेगमेंट में हुई है। इसके बाद निजी वाहन सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की गई है। इसके बाद तीन पहिया वाहन का नंबर रहा। वहीं आखिरी में कमर्शियल वाहन और ट्रैक्टर सेगमेंट की बिक्री हुई है।
किस सेगमेंट में रही सबसे ज्यादा मांग
फेडरेशन ऑफ ऑटोमबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 1686774 यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। इसके बाद निजी वाहनों की बिक्री 349939 यूनिट्स की रही है। तीन पहिया सेगमेंट में April 2025 के दौरान कुल 99766 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। कमर्शियल वाहनों की बीते महीने 90558 यूनिट्स बिक्री हुई। ट्रैक्टर सेगमेंट में 60915 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई है।
मंथली बेसिस पर कैसा रहा प्रदर्शन
फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक मंथ ऑन मंथ बेसिस पर बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक April 2025 के दौरान कुल 2287952 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। वहीं March 2025 के दौरान देशभर में वाहनों की बिक्री की संख्या 2196988 यूनिट्स थी। जिसके मुताबिक मंथ ऑन मंथ बेसिस पर 7.57 फीसदी की बढ़त मिली है।
ईयली बेसिस पर कितनी हुई बढ़ोतरी
मंथली बेसिस पर जहां बिक्री में 7.57 फीसदी की बढ़ोतरी मिली है, वहीं ईयरली बेसिस पर बिक्री में करीब तीन फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीते महीने वाहनों की बिक्री 2287952 यूनिट्स रही है। वहीं April 2024 में यह संख्या 2222463 यूनिट्स थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।