Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vehicle Sales: January 2025 में बढ़ी वाहनों मांग, 30 फीसदी से ज्‍यादा हुई बढ़ोतरी, FADA ने जारी की रिपोर्ट

    Updated: Thu, 06 Feb 2025 10:00 AM (IST)

    Vehicle Sales January 2025 फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की ओर से देशभर में वाहनों की बिक्री को लेकर रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें January 2025 के दौरान हुई बिक्री की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में YoY बेसिस के साथ ही MoM की रिपोर्ट की जानकारी दी गई है। जिसके मुताबिक देशभर में किस सेगमेंट में कितने वाहनों की बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    FADA की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2025 में कैसा प्रदर्शन रहा है। जानें पूरी डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री की जाती है। बिक्री को लेकर फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की ओर से हर महीने रिपोर्ट को जारी किया जाता है। जिसमें देशभर में कितने वाहनों की बिक्री की गई है, इसकी जानकारी दी जाती है। January 2025 के दौरान देशभर में कितने वाहनों की बिक्री हुई है। किस सेगमेंट में मंथली और ईयरली बेसिस पर कैसा प्रदर्शन रहा है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    हुई 22.91 लाख से ज्‍यादा वाहनों की बिक्री

    फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में January 2025 के दौरान कुल 2291621 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। जिसमें दो पहिया, तीन पहिया, निजी वाहन, कमर्शियल वाहनों के साथ ही ट्रैक्‍टर भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्‍यादा बिक्री दो पहिया वाहन सेगमेंट में हुई है। इसके बाद निजी वाहन की बिक्री सबसे ज्‍यादा दर्ज की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो पहिया सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा बिक्री

    फेडरेशन ऑफ ऑटोमबाइल डीलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 1525862 यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। इसके बाद निजी वाहनों की बिक्री 465920 यूनिट्स की रही है। तीन पहिया सेगमेंट में January 2025 के दौरान कुल 107033 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। कमर्शियल वाहनों की बीते महीने में 99425 यूनिट्स बिक्री हुई। ट्रैक्‍टर सेगमेंट में 93381 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई है।

    दो पहिया सेगमेंट में 27.39 फीसदी की बढ़ोतरी

    फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक मंथ ऑन मंथ बेसिस पर सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी यात्री वाहन सेगमेंट में हुई है। जानकारी के मुताबिक इस सेगमेंट में 58.77 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद 38.04 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कमर्शियल वाहन सेगमेंट रहा। जबकि तीसरे पायदान पर 27.39 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ दो पहिया वाहन सेगमेंट रहा। इसके बाद तीन पहिया वाहन सेगमेंट में 14 फीसदी की बढ़ोतरी रही लेकिन ट्रैक्‍टर सेगमेंट में करीब छह फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ मंथली बेसिस पर दर्ज की गई है।

    January 2024 में हुई 21.49 वाहनों की बिक्री

    बीते साल January महीने में देशभर में कुल 2149117 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई थी। मंथली बेसिस पर इस साल January महीने में 30.47 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते साल दो पहिया वाहन सेगमेंट में 1465039 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यात्री वाहन सेगमेंट में 403300, तीन पहिया सेगमेंट में 100160, कमर्शियल सेगमेंट में 91877 और ट्रैक्‍टर सेगमेंट में 88741 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।