Vehicle Sale: January 2025 के दौरान देश में हुई करीब 20 लाख वाहनों की बिक्री, SIAM ने दी जानकारी
January 2025 vehicle sales भारतीय बाजार में बीते महीने में सभी तरह के वाहन सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इनमें यात्री वाहन ति-पहिया वाहन और दो पहिया वाहन जैसे सेगमेंट शामिल हैं। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक January 2025 के दौरान देशभर में किस सेगमेंट में कितने Vehicle Sale हुए हैं। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की ओर से हर महीने देशभर में वाहनों की बिक्री को लेकर रिपोर्ट जारी की जाती है। साल 2025 के पहले महीने के दौरान भी देशभर में वाहनों की बिक्री पर सियाम की ओर से रिपोर्ट को जारी किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में बीते महीने में किस सेगमेंट में कितने वाहनों की बिक्री हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल January में बिक्री (January 2025 vehicle sales) कैसी रही है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
कितने वाहनों की हुई बिक्री
सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक (SIAM vehicle report) देशभर में January 2025 के दौरान 19.35 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है। जानकारी के मुताबिक दो पहिया वाहन सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। इसके बाद यात्री वाहन सेगमेंट में और तीसरे पायदान पर तीन पहिया वाहनों की बिक्री हुई है।
SIAM ने कही यह बात
सियाम के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन ने कहा कि इस साल January महीने में पिछले साल के मुकाबले 1.6 फीसदी की बढ़त हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हाल में पेश किए गए बजट में की गई टैक्स स्लैब में बदलाव और इंटरेस्ट रेट में कमी जैसी घोषाणाओं से लंबी अवधि में वाहनों की बिक्री में और बढ़ोतरी हो सकती है।
सेगमेंट में हुई कितनी बिक्री
सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में January महीने के दौरान कुल 399386 यूनिट्स यात्री वाहनों की बिक्री हुई है। दो पहिया वाहनों की बिक्री 1526218 यूनिट्स रही है। वहीं तीन पहिया वाहन सेगमेंट में कुल 58167 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
पिछले साल कैसा रहा था प्रदर्शन
सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर January 2024 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 393074 यूनिट्स, दो पहिया वाहन सेगमेंट में 1495183 यूनिट्स और तीन पहिया वाहन सेगमेंट में 53991 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई थी।
कितना बेहतर रहा प्रदर्शन
आंकड़ों के मुताबिक दो पहिया, तीन पहिया और यात्री वाहन सेगमेंट में बीते महीने अच्छा प्रदर्शन हुआ है। दो पहिया वाहन सेगमेंट में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 2.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यात्री वाहन सेगमेंट में 1.6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं तीन पहिया सेगमेंट की बिक्री में 7.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।